
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को शनिवार की प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पहुंचेंगे। ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर चल रहे किसानों के धरना स्थल पर राकेश टिकैत एक महा पंचायत को संबोधित करेंगे। किसान नेताओं ने घोषणा की है कि 21 अक्टूबर को किसानों का हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। किसानों के हल्ला बोल कार्यक्रम के मंच से किसान नेता राकेश टिकैत अपने खास अंदाज में दहाड़ते हुए नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़े
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध बिल्डर जयप्रकाश एसोसिएटस ( जेपी बिल्डर) की लॉटरी लग गई है। इस लॉटरी के लग जाने से कर्ज में डूबे पड़े जेपी बिल्डर की किस्मत पलटने की उम्मीद जताई जा रही है। जेपी बिल्डर की लॉटरी लगने का यह अनोखा मामला रियल एस्टेट सेक्टर में चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़े
खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन विभाग ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। यह जानकारी मुख्यखाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभाग की टीम ने सेक्टर-11 नोएडा से महाकाली स्टोर से वैफर लाचा पापड़ का एक नमूना, सेक्टर-49 स्थिति स्टेलिनो स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड से मखाना, समसुन नेहा के यहां से दीपक ब्रांड सिंघाड़ा आटा, पी-3 ग्रेटर नोएडा स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्रा.लि. के यहां से समक के चावल, तथा खुला पनीर, अल्फा द्वितीय सेक्टर से मैडम मेयो रेस्टोरेंट से एनबी ब्रांड की सफेद काली मिर्च पाउडर व अन्य स्थानों से कुट्टू आटा तथा बादाम के नमूने एकत्रित किए हैं। पूरी खबर पढ़े
नोएडा में गूगल पर सैमसंग केयर का नंबर सर्च करना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। साइबर ठग ने सैमसंग केयर कर्मी बनकर पीडि़त के मोबाइल फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने साइबर ठग के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़े
5. NPLC का सराहनीय काम, ग्रेटर नोएडा के होनहार छात्रों और खिलाडिय़ों को नगद ईनाम के साथ किया सम्मानित
UP के ग्रेटर नोएडा शहर में बिजली की आपूर्ति करने वाली प्रसिद्ध कंपनी नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड (NPLC) ने बड़ा ही सराहनीय काम किया है। NPLC ने अपने CSR फंड से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 23 होनहार छात्र-छात्राओं तथा प्रतिभावान खिलाडिय़ों को सम्मानित किया है। सम्मान-पत्र देने के साथ ही साथ ग्रेटर नोएडा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि का ईनाम भी दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा के बागपुर गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए गई एनपीसीएल की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने एनपीसीएल टीम के सदस्यों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उनके फोन व वैन को भी तोड़ दिया। एनपीसीएल के सहायक प्रबंधक ने चार लोगों के खिलाफ थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी नगर के पास स्थित दुजाना गाँव वैदिक मन्त्रों तथा वैदिक भजनों से गूंज रहा है, इस दौरान भजनों तथा मन्त्रों की मधुर ध्वनि दूर दूर तक सुनाई पड़ रही है। शारद दुर्लभ यज्ञ के संयोजक सदस्य एवं मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को दादी सत्ती मंदिर गांव दुजाना में नवरात्र में दिन रात चलने वाले शारद दुर्लभ यज्ञ के पांचवें दिन का कार्यक्रम आठ यजमानों के द्वारा सम्पन्न हुआ। यज्ञ में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के भजनोपदेशक कुलदीप विधार्थी ने वैदिक भजनों से यज्ञ प्रेमियोंको अपने सुरों से जोड़े रखा। शारद दुर्लभ यज्ञ कार्यक्रम में पांच कुंतल ग्रहत (देशी घी) एवं 15 कुंतल हवन सामग्री एवं कुंन्तलों संविधा (लकड़ी) का उपयोग किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया है। इसके पहले टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल हुई थी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी पाकिस्तान 45.3 ओवर्स खेलने के बाद 305 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़े
विश्व कप 2023 के 19वें मैच में श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नीदरलैंड्स की टीम बुलंद हौसले के साथ उतरेगी। क्योंकि उसने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। जबकि श्रीलंका की टीम बिल्कुल भी लय में नहीं है। इसलिए उस पर इस मैच में जीत दर्ज करने का दबाव रहेगा। पूरी खबर पढ़े
अक्टूबर माह के प्रारंभ में इजराइल पर अचानक वीभत्स हमला करने के लिए हमास के लड़ाकों ने कैप्टागन नाम की ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। यह दावा इजराइल के एक लोकल टीवी चैनल ने किया है। बाद में देखा गया कि मारे गए कई लड़ाकों की जेब से कैप्टागन नाम की ड्रग्स पाई गईं। पूरी खबर पढ़े