
Aaj ka Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को हैप्पी गुड़ मॉर्निंग। आप दिनभर स्वस्थ रहें, मस्त रहें। चेतना मंच के इस बुलेटिन में हम आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से रुबरु कराएंगे। यहां पर ऐसी कई खबरें हैं, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए बेहद महत्व रखती हैं। आइए जानते हैं आज की 10 प्रमुख खबर...
1. नोएडा की आलीशान कोठियों में जहरीले सांपों ने डाला डेरा
नोएडा के सेक्टर-117 में एक जहरीले सांप के द्वारा 3 साल की मासूम बच्ची को डसने के बाद बच्ची की मौत से पूरा नोएडा शहर को सदमे में डाल दिया है। लेकिन यह सच है कि कंक्रीट का जंगल बन चुके नोएडा शहर में बनी आलीशान कोठियों में आज भी जहरीले सांप व विषैले जंतु घुस जाते हैं। नोएडा के एक पॉश सेक्टर में रहने वाले लोग भी आज कल इसी डर में रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
2. ब्लिंकिट एप से दूध मंगाना पड़ गया भारी
ब्लिंकिट एप के माध्यम से घर पर दूध मंगवाना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ गया। दूध की डिलीवरी ना होने पर पीड़ित ने जब भुगतान किए गए पैसे वापस लेने के लिए कस्टमर केयर से बताए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसके खाते से 39,871 रुपये और निकल गए। साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़े
3. थाने पहुंची नोएडा की द हाइड पार्क AOA में वर्चस्व की लड़ाई
नोएडा के सेक्टर 78 की द हाइड पार्क अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) में वर्चस्व की लड़ाई अब कानून की चौखट पर पहुंच गई है। द हाइड पार्क अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के सचिव ने एओए के कुछ सदस्यों पर करोड़ों रुपए के गबन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप गायब करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा के सैकड़ों टीचर्स के लाखों रुपये डकार गया शिक्षा विभाग का बाबू
यूपी के नोएडा में सैकड़ों सरकारी टीचर्स के खाते पर डाका डाले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात एक बाबू पर आरोप है कि उसने एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ करके सरकारी धन को प्राइवेट बैंक में ट्रांसफर करवा दिया। पूरी खबर पढ़े
5. तहलका मचाने वाली महिला अधिकारी के पति ने भी मचाया तहलका
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की एक महिला अधिकारी ने अपने काम के कारण नोएडा से लेकर दिल्ली तक तहलका मचा दिया था। तहलका मचाने की बारी अब महिला IAS अधिकारी के पति की है। UP के नोएडा से IAS की नौकरी शुरू करने वाली इस महिला IAS के पति इन दिनों चर्चित फिल्म स्टॉर सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ तहलका मचा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा का एक ऐसा मार्किट जहां मिलता है सबसे सस्ता सामान
अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि नोएडा शहर का सबसे सस्ता मार्किट कौन सा है ? आज हम इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं कि नोएडा के सबसे पुराने उस मार्किट के विषय में, जहां मिलता है सबसे सस्ता सामान। पूरी खबर पढ़े
7. ठेकेदारी, अवैध वसूली तथा दादागिरी करने के लिए बनना है भाजपा का नेता
उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी BJP के नेता बनने की लाइन में लगे हुए हैं। दरअसल, यहां BJP की नई कार्यकारियों (जिला कमेटी) का गठन होना है। ऐसे में भाजपा को समर्पित कार्यकर्ता तो नोएडा महानगर तथा ग्रेटर नोएडा (जिला कमेटी) की कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनना चाहते ही हैं, साथ ही अनेक ”धंधेबाज” किस्म के लोग भी BJP नेता बनने की लाइन में लगे हुए हैं। पूरी खबर पढ़े
8. नोएडा पुलिस कमिश्नरी में हुआ बड़ा बदलाव, पुलिस लाइन में आराम कर रहे दरोगा बनाए गए कोतवाल
नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जनपद की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले काफी समय से पुलिस लाइन में आराम फरमा रहे दरोगाओं को कोतवाल बना दिया गया और और उन्हें तत्काल अपने अपने थाना क्षेत्र में ज्वायनिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़े
9. ग्रेटर नोएडा में नहीं खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, क्विक रेसपोंस टीम संभालेगी कमान
सफाई कर्मियों की हड़ताल से सीख लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्विक रेसपोंस टीम (QRT) बनाने का फैसला किया है। हड़ताल या किसी अन्य विपरीत परिस्थितियों में यह टीम साफ-सफाई व्यवस्था को संभालेगी और खाली समय में उन जगहों की सफाई करेगी, जो वर्तमान समय में अछूते रह गए हैं। पूरी खबर पढ़े
10. भाजपा के नए प्रभारी का नोएडा आगमन आज
उत्तर प्रदेश के नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा की गई प्रभारियों की नियुक्तियों के बाद अब नोएडा में भाजपा को मजबूती प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर भाजपा के प्रभारी प्रमोद गुप्ता बुधवार को नोएडा पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़े