
Aaj ka Samachar : चेतना मंच के सभी पाठकों को प्यारभरी नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। आज का दिन नोएडा के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज देवउठान एकादशी है और आज पूरे नोएडा ग्रेटर नोएडा में पांच सौ से अधिक शादियां होंगी। इसके साथ ही मौसम के करवट बदलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं चेतना मंच के इस बुलेटिन में क्या है खास...
1. Noida Weather : नोएडा में दिखेगा कोहरे का असर, जानें कैसा रहने वाला है मौसम
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आबोहवा में किसी तरह का सुधार होने की उम्मीद दिखती नजर नहीं आ रही है। नोएडा में पांच दिनों तक मौसम तेजी से करवट बदलेगा। तापमान में गिरावट आने के साथ ही कोहरे की चादर भी नोएडा के आसमान में दिखाई दे सकती है। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा में आज 500 से अधिक स्थानों पर गूंजेगी शहनाईयां
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए गुरूवार यानि 23 नवंबर का दिन बेहद ही खास रहने वाला है। संभावना जताई जा रही है इस दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी हो सकता है।देवउठान एकादशी पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में पांच सौ से अधिक शादियां होगी। पूरी खबर पढ़े
3. दुबई में बैठकर नोएडा की कंपनी में लगाई सेंध, 20 करोड़ की प्रोपर्टी उडाई
आपने ठगी व चोरी के अनेक किस्से सुने व पढ़े होंगे। ऐसा किस्सा कभी नहीं पढ़ा होगा कि भारत से 2400 किलोमीटर दूर दुबई में बैठकर भारत के किसी शहर से करोड़ों रूपए मूल्य की प्रोपर्टी को लूट लिया जाए। भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सिस्टम में सेंध लगाकर 20 करोड़ रूपये मूल्य की प्रोपर्टी लूट ली गई। पूरी खबर पढ़े
4. वास्तव में लगाना चाहते हैं अपनी फैक्ट्री तो यह है सुनहरा मौका
आप दुनिया के किसी भी क्षेत्र में रहते हैं और अपनी खुद की फैक्ट्री (इंडस्ट्री) लगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। नोएडा शहर में नोएडा प्राधिकरण ने फैक्ट्री लगाने की नई स्कीम घोषित की है। नोएडा प्राधिकरण की स्कीम के द्वारा जमीन लेकर आप तुरंत अपनी फैक्ट्री लगा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े
5. एक पुरानी सड़क को बनाया जाएगा मॉडल सड़क, बनेगी देश की सबसे सुंदर रोड
आज हम आपको मॉडल रोड के विषय में बताएंगे। एक बहुत पुरानी सड़क को क्यों बनाया जा रहा है मॉडल रोड। इसकी जानकारी भी देंगे। मॉडल रोड सुरक्षा, मजबूती, सुंदरता के मामले में तो अनोखी होगी ही इस रोड पर चलने वालों को एक सुखद अनुभव भी प्राप्त होगा। इस मॉडल सड़क को देश की सबसे सुंदर सड़क बनाने की योजना है। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा में मंदिर में तोड़फोड़ करने पर प्राधिकरण अधिकारियों को दौड़ाया
उत्तर प्रदेश के नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यूपी की हाईटेक सिटी नोएडा के पर्थला गांव में एक मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम का घेराव करते हुए अधिकारियों को दौड़ा दिया। पूरी खबर पढ़े
7. जेवर एयरपोर्ट के पास मुंबई की तर्ज पर बनेगी फिनटेक सिटी, मिलेगी बीमा, बैंकिंग जैसी सेवाएं
यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास एक आधुनिक बिजनेस सिटी डवलप करने की योजना बनाई है। इसे मिनी मुंबई की तर्ज पर बसाया जाएगा। इस सेक्टर में बीमा और बैंकिंग जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान की जाएगी। पूरी खबर पढ़े
8. सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, वकील आये सामने
ग्रेटर नोएडा के पास बसे जेवर में पाकिस्तान से भाग कर आई सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। सचिन की हत्या की खबर सामने आने के बाद सीमा सचिन का अदालत में केस लड़ रहे वकील ए.पी. सिंह को सामने आना पड़ा। पूरी खबर पढ़े
9. हाइराइज सोसायटी की पार्किंग में शराबियों का हुड़दंग, दंपति से मारपीट
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्ट्रीट पंचशील हाईनेस सोसायटी की पार्किंग में कार में शराब पी रहे लोगों को रोकना और वीडियो बनाना एक व्यक्ति को खास महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत्त लोगों ने उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई की। मारपीट होती देखकर पति को बचाने आई महिला के साथ भी शराबियों ने अभद्र व्यवहार किया। पूरी खबर पढ़े
10. नोएडा में जमींदोज की गई 52 लाख रुपये की शराब, जाने क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की आधुनिक सिटी ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ा काम किया है। सूरजपुर थाना पुलिस ने 52 लाख रुपये की शराब को जमींदोज कराई है। यह शराब कोर्ट के आदेश पर नष्ट की गई है। पूरी खबर पढ़े