
Aaj ka Samachar : चेतना मंच के सभी पाठकों को प्यारभरी नमस्कार। आज शनिवार का दिन आपके लिए शुभ हो। आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। चेतना मंच की खास खबरों की इस पेशकश में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जनपद की। इसके अलावा एक नजर दूसरी अन्य प्रमुख खबरों पर भी डालेंगे। आइए जानते हैं आज क्या है खास....
Aaj ka Samachar | आज की 10 बड़ी खबर
1. वन विभाग के दफ्तर में एंटी करप्शन की रेड, रिश्वत के खेल में फंसे डिप्टी रेंजर और वन दरोगा
ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में वन विभाग में तैनात दो वन दरोगाओं को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की इस कार्यवाही से कासना स्थित वन विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़े
2. फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, CBI ने किए 2.2 करोड़ जब्त
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल का खुलासा किया है। सीबीआई की टीम ने यूपी के नोएडा समेत दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के 24 स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम ने 2.2 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़े
3. किसानों पर हमला करने वाले सर्वोत्तम बिल्डर के गुण्डों को मिली जेल
ग्रेटर नोएडा में दादरी के कैमराला गांव में खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा शहर में सजेगा साईं बाबा का भव्य दरबार, होगा अनोखा जागरण
नोएडा में साईं बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान एक अनोखा जागरण भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में साईं बाबा के भक्त साईं के भजनों का आनंद उठाएंगे। साईं के भव्य जागरण से पहले नोएडा शहर के सेक्टरों में पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पूरी खबर पढ़े
5. जेल कर्मचारियों पर कैदी से दो लाख मांगने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल
नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाभोड़ किया था। और नोएडा के उसी कॉल सेंटर में पकड़े गए एक आरोपी के परिजन ने जिला जेल के कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम- ने शुक्रवार को नोएडा के कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण कराई। पूरी खबर पढ़े
7. पैसा खर्च किए बिना नोएडा प्राधिकरण ने 200 से अधिक टॉयलेट बनाए
टॉयलेट निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने ऐसा काम किया है कि नोएडा से लेकर लखनऊ और दिल्ली में केंद्र सरकार तक तारीफ हो रही है। केंद्र सरकार ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा पैसा खर्च किए बिना सर्वाधिक टॉयलेट बनाने तथा उनका निरंतर अनुरक्षण करने के कार्य को सराहा है। पूरी खबर पढ़े
8. नोएडा के बच्चों ने बखेरे इन्द्रधनुष के रंग, ख़ूब सराहे गए प्रतिभावान
नोएडा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक संगठन नोएडा लोक मंच ने नोएडा प्राधिकरण, रोटरी क्लब दिल्ली तथा ओखला सिटी नोएडा हॉट के सहयोग से “इंद्रधनुष” नाम से एक भव्य ‘चित्रकारी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूरी खबर पढ़े
9. UP में विपक्ष के नेताओं को BJP में शामिल करने की रणनीति तैयार, पढ़े पूरी खबर
भारतीय जनता पार्टी 2022 UP चुनाव में विपक्षी दलों मेँ नज़रअंदाज़ किए गए नेताओं को अपने साथ ले आई थी . भाजपा को विपक्षी दलों के नेताओं को बीजेपी में शामिल करने में माहिर माना जाता है . भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी 2022 की रणनीति को दोहराने का निर्णय लिया है. पूरी खबर पढ़े
10. इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कुछ ऐसा करने वाला है.. उद्यम जगत रह जाएगा हैरान!
गाजियाबाद उद्यम जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 50 से भी अधिक उद्यमी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे लखनऊ के उद्यम जगत में सरकार में बैठे शासन प्रशासक के लोग उसे मानने को हो जाएंगे मजबूर। पूरी खबर पढ़े