
Aaj ka Samachar | गुड़ मॉर्निंग! आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन प्रकाशन में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की प्रमुख राजनीति, सामजिक और अपराधिक गतिविधियों की। आइए जानते हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्या है आज की खास खबरें...
1. भाजपा सांसद का दावा, PM मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा भारत
नोएडा (गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र) के सांसद डा. महेश शर्मा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा नोएडा के सांसद ने यह बात नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निकाली जा रही भारतीय जनता पार्टी की “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दौरान कही। पूरी खबर पढ़ें
2. पूरे साल माफियाओं का खात्मा करने में जुटी रही पुलिस, 290 करोड़ की प्रोपर्टी कर ली जब्त
वर्ष-2023 उत्तर प्रदेश की नोएडा कमिश्नरी (गौतमबुद्धनगर) पुलिस के लिए उपलब्धियों वाला साल रहा है। इस पूरे साल में नोएडा पुलिस ने अनेक कीर्तिमान दर्ज किए हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से माफिया राज खत्म करने के लिए नोएडा पुलिस पूरे साल माफियाओं का खात्मा करने में लगी रही। पूरी खबर पढ़ें
3. नए साल पर नोएडा वालों को मिलेगा खास तोहफा, मिलेगी नई मेट्रो ट्रेन की सौगात
उत्तर प्रदेश के नोएडा के नागरिकों को नए साल 2024 पर एक खास गिफ्ट मिलने वाला है। नोएडा और दिल्ली के बीच की दूरी को कम करने और बेहतर कनेक्टिविटी दने के लिए नोएडा और दिल्ली के बीच एक नया मेट्रो रूट तैयार करने का फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
4. लड़की ने एक महीने पहले की थी लव मैरिज, अब उठाया खतरनाक कदम
यूपी मे नोएडा के चौड़ा गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। नवविवाहिता ने करीब एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें
5. डाटा सेंटर का हब बनने को तैयार यीडा सिटी, जल्द लांच होगी योजना
उत्तर प्रदेश का यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) डाटा सेंटर का हब बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। बहुत जल्दी ही डाटा सेंटर के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण YEIDA दस प्लॉटों की योजना को लांच करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
6. Noida News सर्दी एवं कोहरे में वाहन संचालन के लिए जारी की गई एडवाइजरी
घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के जिला प्रशासन ने सर्दी और घने कोहरे में वाहनों के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में यह एडवाइजरी जिला आपदा विभाग की ओर से जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें
7. सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने UP के CM योगी से मांगी भीख
पाकिस्तान की सीमा पार करके भारत के ग्रेटर नोएडा शहर में आई चर्चित पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भीख मांगी है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा कस्बे में भारत की बहू बनकर रह रही सीमा हैदर के मामले में यह नया एंगल सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें
8. आधी रात को सड़कों पर उतरी नोएडा पुलिस कमिश्नरी के अफसरों की फौज
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आधी रात को अचानक से बड़े अफसरों का दस्ते को सड़क पर देखकर जहां पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर लोगों में भी अचानक से बैचेनी बढ़ गई। हर कोई यह जानने के प्रयास में लग गया कि आखिरकार अचानक से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के बड़े अफसर सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
9. ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के घर पहुंचे लोकसभा पद के दावेदार, खूब हो रही है चर्चा
नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) के पूर्व डीएम एवं वर्तमान में सचिव मंडी परिषद लखनऊ बीएन सिंह ने अखिल भारतवर्षीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा और उनके परिजनों तथा अन्य लोगों ने श्री सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें
10. बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश के 10वीं पास युवकों की विदेश में लगेगी नौकरी, 40 हजार की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से UP के 10वीं पास युवकों को विदेश में नौकरी करने का मौका मिल जाएगा। विदेश में नौकरी के बदले रहने की फ्री व्यवस्था के साथ ही साथ डेढ़ लाख रूपये महीना की सेलरी (वेतन) मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें