
Aaj ka Samachar | चेतना मंच डॉट कॉम पर आने वाले सभी पाठकों और अतिथियों को हैप्पी गुड़ मॉर्निंग। आपका दिन मंगलमय हो। चेतना में प्रात:कालीन इस बुलेटिन में आपका स्वागत है। यहां हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई गतिविधियों और घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। आइए जानते हैं क्या है आज खास...
1. जिंदगी नहीं मौत बांट रहा है नोएडा का पानी, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा की आबोहवा तो इन दिनों खराब हो ही रही है, यहां पानी भी जिंदगी नहीं मौत बांट रहा है। यह बात हम नहीं बल्कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लैब की रिपोर्ट कह रही है। नोएडा के विभिन्न स्थलों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए तो पता चला कि नोएडा के पानी का TDS लेवल 500 मिलिग्राम प्रति लीटर है। पूरी खबर पढ़ें
2. नोएडा की फ्यूटेक और गार्डन गैलेरिया हाउसिंग सोसायटी पर 10 लाख का जुर्माना
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में भूगर्भ जल अधिकारी अंकित राय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विभागीय पोर्टल पर कल 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके सापेक्ष जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति के द्वारा प्राधिकरणों की आख्या प्राप्त होने के उपरांत आवेदनों को स्वीकृत किया जायेगा। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम सस्पेंड, जेई की संविदा समाप्त
नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। सेक्टर-21 जलवायु विहार में नाले की दीवार गिरने तथा 4 मजदूरों की मौत के मामले में शासन ने नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी को सस्पेंड कर दिया है तथा वर्क सर्किल-2 के जूनियर इंजीनियर शेखर की संविदा समाप्त कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
4. नोएडा पुलिस ने बजाया बारातियों का ऐसा बैंड कि… जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आजकल एक शादी और बारात बेहद ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बारात में शामिल दूल्हे को छोड़कर बाकी बारातियों का नोएडा की पुलिस ने ऐसा बैंड बजाया कि वह हमेशा याद रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें
5. प्राधिकरण में 3 या अधिक वर्ष से पदों पर डटे कर्मियों पर लटकी तलवार
नोएडा प्राधिकरण कार्यपालक अधिकारी (CEO) प्राधिकरण कर्मियों की कार्यशैली को सुधारने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने ड्यूटी से नदारद नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए उन्हें सुधरने की कड़ी चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें
6. ग्रेटर नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार लेकर आई कॉमर्शियल प्लॉटों की स्कीम
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक उन्नति के साथ ही उन्नत नागरिक सुविधाओं युक्त प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयास कर रही योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के विकास पर विशेष तौर पर बल दे रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुरूप, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस स्कीम के जरिए प्लॉट आवंटन के आवेदन मांगे हैं। पूरी खबर पढ़ें
7. नोएडा का अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ठगबाज गिरोह में हुआ शामिल, दुकान बुक कराने वाले को दिखाया ठेंगा
ग्रेटर नोएडा में आलीशान मॉल बनाकर उसके आफिस और शॉप स्पेस बुक कराने के नाम पर कई बिल्डरों ने हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। अब इन ठगबाज बिल्डर अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का नाम भी जुड़ गया है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने फर्जी सरकारी दस्तावेज दिखाकर एक व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। पूरी खबर पढ़ें
8. Greater Noida : संतुलन खो बैठा बाइक सवार, डिवाईडर से टकराकर मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज गति में आ रहा बाइक सवार संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें
9. वेनिस मॉल में चलती फिल्म बंद करवा कर लगाया ताला,भसीन बिल्डर पर प्रशासन का चाबुक
ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रशासन ने बड़ी कारवाई करते हुये ग्रैंड वैनिस मॉल के सिनेमाघर को सील कर दिया है । बताया जा रहा है की मॉल के मालिक पर 1.95 करोड़ की रकम बकाया है। पूरी खबर पढ़ें
10. दुल्हन सजी, रस्में भी हुई.. लड़का भाग गया किसी और के साथ
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक शादी में अजीबोगरीब वाकया हो गया। बाराती के साथ घराती भी इस वाकये के बाद हतप्रभ रह गए। शादी समारोह का यह अजीब मामला लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत के रूप में पहुंचा है। जिसमें बहू को घर ले जाने के लिए गोद भराई भी की गई और रस्मे में भी हुई। पूरी खबर पढ़ें