
Samachar : नमस्कार। चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को सोमवार की हैप्पी गुड़ मार्निंग। आपका दिन मंगलय हो, आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे। आज के इस बुलेटिन में हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों से अवगत कराएंगे। इसके साथ बताएंगे कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के किसानों के लिए क्या खास योजना बनाई है। चलिए देखते हैं इस बुलेटिन में क्या खास है...
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के बोझ को कम करने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने काम करना शुरू कर दिया है। इस काम के शुरू होने के बाद दिल्ली नोएडा के बीच एक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे न केवल नोएडा वासियों को राहत मिलेगी, बल्कि दिल्ली के लोग भी आसानी से नोएड आ जा सकेेंगे। इस एक्सप्रेसवे की जरुरत इसलिए भी पड़ रही है कि जब नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से उड़ान भरी जाए तो लोग जाम में ना फंसे। पूरी खबर पढ़े
2. दिल्ली के बाद गाजियाबाद में पटाखे बैन, नोएडा में भी लग सकता है प्रतिबंध
दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इस समय प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हाल बुरा है। इन दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार रेड जोन में बना हुआ है। इसी के साथ एक झटका देने वाली खबर भी आ रही खबर यह है कि गाजियाबाद में दीपावली पर पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि गौतमबुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी पटाखों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। गाजियाबाद में बिक्री के लिए अभी तक कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया और अब आगे भी पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगें। पूरी खबर पढ़े
3. नोएडा में संपन्न हुआ नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन, भाजपाईयों ने लिया ये संकल्प
भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्रमें नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंशी की गरिमामई उपस्थिति रही। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनिला सिंह भी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा में डिक्सन कंपनी के जीएम से 1 लाख रुपये और जेवरात लूटे
यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बदमाश लगातार लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नोएडा की सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र में एफएनजी रोड पर एक कंपनी के जीएम से लूट का मामला सामने आया है। जहां कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने पीड़ित से एक लाख रुपये सहित जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग भी की। जिसमें पीड़ित बाल-बाल गया। सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने 2 दिन बाद मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़े
5. ग्रेटर नोएडा में हुआ 200 कुंडीय देव यज्ञ, भाजपा नेता भी रहे मौजूद
Greater Noida : आर्य समाज के संस्थापक तथा दुनिया के प्रसिद्ध चिंतक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में समारोहपूर्वक मनाई गई। स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के मौक़े पर ग्रेटर नोएडा के मुर्शीदपुर गाँव में 200 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा का ख़ास संदेश दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
6. ग्रेटर नोएडा शहर में पानी को लेकर मचा हाहाकार, नागरिकों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में पीने के पानी का भारी संकट पैदा हो गया है। पानी की कमी के कारण शहर के नागरिकों में हाहाकार मच गया है। यह संकट शहर में गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण उत्पन्न हुआ है। पानी के संकट से जूझ रहे ग्रेटर नोएडा के नागरिकों ने रविवार को शहर में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने ग्रेटर नोएडा शहर के ईटा सेक्टर में स्थित पानी की टंकी पर ताला लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। पूरी खबर पढ़े
7. युवती से रेप की कोशिश करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस ने किया लंगड़ा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी के फ्लैट में युवती से रेप की कोशिश करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार की सुबह लंगड़ा कर दिया। डिलिवरी ब्वॉय और पुलिस में हुई मुठभेड़ के बाद युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़े
8. ग्रेटर नोएडा में रंगदारी में मांगा प्लाट और 10 लाख रुपये, FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार से दस लाख रुपये नकद और आधा प्लाट दिए जाने की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी ना देने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्यवाही रही हो सकी, जिसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा के दादारी थाने में पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़े
9. रेलवे प्लेटफार्म पर भीख मांगने के बहाने चोरियां करने वाला महिला गैंग गिरफ्तार
गाजियाबाद जीआरपी रेलवे पुलिस पुलिस द्वारा रेलवे प्लेटफार्म पर चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। जीआरपी पुलिस ने अनु मलिक के नेतृत्व में आज रेलवे प्लेटफार्म से भीख मांगने वाली महिला गैंग द्वारा लाखों की चोरी करने की शिकायत के मात्र 24 घंटे बाद जीआरपी पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने भीख मांगने के नाम पर चोरी करने वाली महिला गैंग की दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला गैंग के कब्जे से 4 लाख के सोने के गहनों सहित कुल मिलाकर 7 लाख रुपये की बरामदगी की है। पूरी खबर पढ़े
10. UP News : यूपी के किसानों को अब नहीं जलानी पड़ेगी पराली, मिलेगा ढेर सारा पैसा
उत्तर प्रदेश में धान की फसल की कटाई के बाद खेतों में पड़ी पराली को जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और न ही पाली के निस्तारण के लिए उन्हें इधर उधर नहीं ताकना पड़ेगा। यूपी के किसानों की इस समस्या का समाधान करने के साथ साथ यूपी सरकार किसानों को पराली के बदले ढेर सारा पैसा प्रदान करेगी। अब किसानों को धान से जहां चावल की प्राप्ति होगी, वहीं पराली से पैसों की। पूरी खबर पढ़े