
Aaj ka Samachar | सभी पाठकों को गुड़ मॉर्निंग! हैप्पी मंडे! आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे। पाठकों जैसा कि आप जानते हैं कि तीन राज्यों में भाजपा की सरकार गठन होने जा रहा है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। सोमवार मिजोरम का चुनाव परिणाम आएगा। लेकिन यहां हम आपको आपके अपने प्रिय शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ एनसीआर की प्रमुख खबरों से अवगत कराएंगे। आइए जानते हैं आज की बड़ी खबरें...
1. नोएडा में आधी रात को सड़क पर निकलना लड़की को पड़ा भारी, पुलिस ने दी अनोखी सजा
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आधी रात को कार में सवार होकर घर से बाहर निकलना रईसजादी लड़की को भारी पड़ गया है। आधी रात को नोएडा की सड़क पर निकल कर और कार में सवार होकर लड़की द्वारा की गई करतूत को संज्ञान में लेते हुए नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने अनोखी सजा दी है। पूरी खबर पढ़ें
2. बड़ी खबर : जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, तैयार किया जा रहा खाका
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनता के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि अब तक ट्रेन सेवा से वंचित रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनता को ट्रेन की सेवा मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें
3. ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो चालू कराने की मांग को लेकर नेफोवा ने किया जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को मेट्रो अपने क्षेत्र से होकर गुजरने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसी बात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रों को हरी झंडी न देने और परियोजना में अनावश्यक देरी के विरोध में रविवार को ग्रेनो वेस्ट के लोागों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें
4. नोएडा के किसानों ने प्रदर्शन कर एक समान नीति की उठाई मांग
नोएडा के किसानों ने दस प्रतिशत भूखंड एवं एक समान नीति लागू करने को लेकर पंचायत का आयोजन किया। किसान एकता संघ की पंचायत रविवार को नोएडा के गिझोड़ गांव के शिव मंदिर में संपन्न हुई। पंचायत का आयोजन टीकम चौहान व गिझोड़ के ग्रामीणों द्वारा किया गया। पूरी खबर पढ़ें
5. नोट उड़ाकर रील बनाना पड़ गया भारी, नोएडा पुलिस ने ठोका जुर्माना
सोशल मीडिया पर फैमस होने के लिए लोगों में रील बनाने का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। चार दिन पहले ग्रेटर नोएडा में आई एक बारात में शामिल कारों से नोट उड़ाकर रील बनाना वाहन मालिकों को भारी पड़ गया है। पूरी खबर पढ़ें
6. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में गले की फांस बन रही लिफ्ट, नागरिकों ने लगाया जाम
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसायटियों में लगी लिफ्ट यहां रहने वाले लोगों के गले की फांस बन रही है। कभी भी किसी भी सोसायटी की लिफ्ट बंद हो जाती है। पूरी खबर पढ़ें
7. शादी की रजत जयंती पर रोटेरियन ने किया कुछ अनूठा
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की प्रभारी मुक्त शर्मा और रोटेरियन उनके पति प्रशांत राज शर्मा की शादी की रजत जयंती 25वीं सालगिरह पर रोटेरियन क्लब ने क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली भेंट की। पूरी खबर पढ़ें
8. CM योगी आदित्यनाथ ने 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियनों को दिए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार यूपी की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियन पद के चयनित अभ्याथियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पूरी खबर पढ़ें
9. UP Board Exam 2024 : परीक्षाओं की तैयारी शुरू, रद्द होगी 199 स्कूलों की मान्यता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने आगामी वर्ष 2024 में होने वाली इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। 2024 की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहिन बनाने के लिए परिषद द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
10. 45 करोड़ की संपत्ति के मालिक पति के मर्डर के लिए बीवी ने बेटे को किया था बाथरुम में बंद
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों हुए सरकारी टीचर की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा जांच को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षक राजेश गौतम हत्याकांड में अब नया खुलासा मृतक के बेटे ने किया है। पूरी खबर पढ़ें
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।