
Samachar : नमस्कार। चेतना मंच के सभी पाठकों को हैप्पी संडे। आप स्वस्थ रहे, मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में आज हम बात करेंगे नोएडा का कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 की। जहां पर कुछ दिनों बाद ट्रैफिक को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके अलावा नोएडा में रेव पार्टी के दौरान सांपों का जहर यानि खतरनाक नशा के मामले में एल्विश यादव की ओर से एक बड़ा बयान आया है। आइए जानते हैं...
1. एल्विश करेंगे केस: मेनका गांधी पर मानहानि का केस करेंगे एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव पर 3 नवंबर को जहरीले सांपों की तस्करी करने, गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने और इन पार्टियों में स्नेक बाइट के प्रयोग करवाने के आरोप लगे थे। उनके खिलाफ एफ़आईआर भी दर्ज की गई थी, इसको लेकर जांच जारी है। वहीं अब एल्विश ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि वह मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा के कनॉट प्लेस में शाम 6 बजे के बाद बंद होगी वाहनों की एंट्री
नोएडा के कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्किट में शाम 6 बजे के बाद वाहनों की एंट्री बंद करने पर नोएडा प्राधिकरण ने व्यापारियों से राय मांगी है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक (CEO) डॉ. लोकेश एम ने नोएडा के कनॉट प्लेस सेक्टर 18 मार्किट के सौंदर्यकरण के लिए सेक्टर के व्यापारियों के साथ एक बैठक की तथा व्यापारियों के सामने यह सुझाव रखा। पूरी खबर पढ़े
3. ग्रेटर नोएडा में करोड़ों की भूमि घोटाले में 39 लोगों पर एफआईआर
ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की बिना अनुमति के ग्राम बिसरख जलालपुर में एक खसरा पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य होने पर विकास प्राधिकरण ने इसको संज्ञान में लेते हुए सख्त फैसला लिया है। इस जमीन पर निर्माण कार्य करने वाले 39 लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पूरी खबर पढ़े
4. GRAP के निर्देशों का जायजा लेने सड़क पर उतरे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी
नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण से निजात दिलाने तथा GRAP व NGT मानकों के अनुपालन के मद्देनजर नोएडा प्राधिकरण काफी गंभीर नजर आ रहा है। शनिवार को अवकाश के बावजूद नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतर गये तथा अपनी टीम के साथ विभिन्न नोएडा के सेक्टरों तथा गांवों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य बंद करवाए। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा की ” चाय वाली आंटी” की चाय के दीवाने हैं लोग, हर महीने कमाती है 1 लाख
य तो आपने बहुत पी होगी। इलायची वाली चाय, लौंग वाली चाय और दालचीनी वाली चाय, लेकिन जैसी चाय नोएडा के सेक्टर 15 में बिकती है, ऐसी चाय का स्वाद ही शायद आपको कहीं मिला होगा। नोएडा के सेक्टर 15 में एक महिला इन दिनों ”चाय वाली आंटी” के नाम से मशहूर है। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, GRAP का उल्लंघन करने पर लगा 24.30 लाख का जुर्माना
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में GRAP के नियम लागू होने के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार GRAP के नियमों को अनदेख्रा किया जा रहा है। शुक्रवार को GRAP के नियमों की अनदेखी करने पर 39 मामले दर्ज किए गए है। रियल एस्टेट डेवलपर सहित अन्य उल्लंघनकर्ताओं पर 24.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूरी खबर पढ़े
7. पुलिस ने बाइक सवारों को किया रुकने का इशारा, नहीं रुके तो लगी गोली
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में की जा रही वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन जब वह नहीं रुके और पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे तो पुलिस ने ऐसा करारा जवाब दिया कि वह उम्रभर याद करेंगे। पुलिस ने बाइक सवार दोनों लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों लोगों की पहचान शातिर बदमाशों के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़े
8. प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए पूर्व प्रेमी ने रची खतरनाक साजिश
थाना सूरजपुर पुलिस ने गत दिनों हुई फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी के पूर्व प्रेमी ने अपनी बुआ के लडक़े के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी अपनी प्रेमिका की बेरुखी से नाराज था और उसे सबक सिखाने के उद्देश्य से उसके पति की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़े
9. ग्रेटर नोएडा के बिसरख-जलालपुर में अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बहुमंजिला भवनों का निर्माण कर लिया गया है। भूमाफियाओं ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख जलालपुर में प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित की गई जमीन बेच दी है जिस पर बहुमंजिला भवन बनकर खड़े हैं। पूरी खबर पढ़े
10. न्यू ग्रेटर नोएडा होगा प्रदूषण मुक्त शहर, हाइटेक और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर
देश की राजधानी दिल्ली के पास एक नया शहर बसाया जा रहा है, जिसका नाम न्यू नोएडा शहर होगा। इस शहर को बसाने के लिए किए जा रहे दावों पर यदि यकीन किया जाए तो यह शहर न केवल यूपी बल्कि पूरे देश का प्रदूषण मुक्त शहर होगा। इस शहर में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा और पूरी तरह से हराभरा शहर होगा। साथ ही यह शहर हाइटेक व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा। पूरी खबर पढ़े