
Samachar : नमस्कार.. गुड़ मॉर्निंग, आपका दिन मंगलमय हो। चेतना मंच की इस विशेष पेशकश में आज आपके लिए कई खबर काम की है। इन सभी को आप बारी बारी से पढ़ सकते हैं। लेकिन इससे पहले चेतना मंच की ओर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनता से एक अपील भी है। अपील यह है कि यह दोनों ही शहर आपके अपने शहर है। इन दोनों शहरों की सुंदरता को प्रदूषण की नजर लग गई है। इस नजर को उतारने के लिए कुछ प्रयास आपको भी करने होंगे। आपको बस इतना करना है कि आप अपने घर की बालकनी से खड़े होकर अपने घर, फ्लैट और फैक्ट्री व आफिस आदि के बाहर पानी का छिड़काव करें, ताकि प्रदूषण कुछ हद तक तो कम हो और राहत भरी सांस ली जा सके।
1. काम की खबर : 19 नवंबर को चुना जाएगा नोएडा का मेयर
नोएडा शहर तथा इस शहर में रहने वालों के लिए 19 नवंबर 2023 को पड़ने वाला रविवार का दिन बेहद अहम है। दरअसल, 19 नवंबर को होने वाले चुनाव में नोएडा शहर का अगला ”मेयर” चुना जाएगा। इस चुनाव को लेकर व्यापक जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। नोएडा के मेयर का चुनाव मात्र 424 मतदाता करेंगे। पूरी खबर पढ़े
2. काम की खबर: नोएडा के सरकारी अस्पताल में एक साथ भर्ती हो सकेंगे 240 मरीज
यूपी के नोएडा शहर के नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर यह है कि नोएडा शहर में स्थित सरकारी अस्पताल में बिस्तारों (बैड) की संख्या 100 से बढ़ाकर 240 की जाएगी। इसका अर्थ यह हुआ कि अब नोएडा के सरकारी अस्पताल में एक साथ 240 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े
3. दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, 5.6 रही तीव्रता
सोमवार दोपहर 4 बज कर 20 मिनट पर दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। इसकी तीव्रता 5.6 आंकी गई। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़े
4. राष्ट्रपति द्वारा दान में दिए गए प्लॉट पर चल रहा है अनोखा आश्रम
UP की औद्योगिक नगरी नोएडा में आपको वह सब कुछ देखने को मिल जाएगा जिसकी आपने कभी भी कल्पना नहीं की होगी। नोएडा शहर में ऐसा ही एक अनोखा आश्रम स्थापित है। इस आश्रम को बनाने के लिए भारत के राष्ट्रपति ने अपना आवासीय प्लॉट दान कर दिया था। इस आश्रम में देशभर के अलग-अलग कोने से आए हुए गरीब बच्चेे आज भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा के नागरिकों को धुएं के जहर से बचाने सड़क पर उतरी फायर बिग्रेड
नोएडा समेत पूरे NCR में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। हवा की गुणवत्ता का सूचांक यानि AQI 500 के खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। ऐसे में नोएडवासियों को राहत देने का प्रयास करते हुए नोएडा की फायर बिग्रेड को सड़कों पर उतारा गया है। फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाडिय़ां सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव करने में लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा की एकलौती गौशाला अब बायोगैस प्लांट से होगी जगमग
उत्तर प्रदेश के शो-विंडो शहर नोएडा में स्थापित एकलौती निजी गौशाला श्रीजी गौसदन अब बायो गैस प्लांट से मिलने वाली बिजली से जगमगाएगी। सीएसआर योजना के तहत एचसीएल फाउंडेशन ने नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित श्रीजी गौसदन में बायो गैस प्लांट स्थापित किया है। जिसका “गौमाता दीपोत्सव” के अवसर पर लोकार्पण किया गया। इस गौशाला का संचालन करने के लिए बाकायदा एक समिति काम करती है। पूरी खबर पढ़े
7. नोएडा में PM मोदी के लिए सड़कों पर भीख मांग रहे हैं कुछ नेता
UP के नोएडा शहर में एक राजनीतिक दल के कुछ नेता सड़क पर घूम-घूमकर भीख मांग रहे हैं। पूछने पर इन नेताओं ने बताया कि वें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जनता से भीख मांग रहे हैं। भिक्षा में जितना भी धन मिलेगा वह पूरा पैसा PM मोदी को भेंट कर दिया जाएगा। इस अजीब नजारे को देखकर नोएडा के नागरिकों को घोर आश्चर्य हो रहा है। भीख मांगने वाले नेताओं का कहना है कि नोएडा में उनका यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। पूरी खबर पढ़े
8. जीवन से हार कर नोएडा में 6 लोगों ने कर ली आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। खबर सबको चौंका देगी कि जिस तरह जीवन की दुश्वारियों से हारकर 6 लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जान देने वालों में एक 12 साल की मासूम बच्ची व 16 वर्ष की किशोरी भी है। पूरी खबर पढ़े
9. UP में बसेगा दुनिया के सबसे सुंदर शहरों जैसा नया शहर
दिल्ली से लगने वाली यूपी की सीमा पर न्यू नोएडा तथा न्यू ग्रेटर नोएडा के नाम से दो नए शहर बसाए जाएंगे। न्यू नोएडा शहर बसाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब न्यू ग्रेटर नोएडा शहर बसाने की घोषणा की गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया है कि न्यू नोएडा शहर दुनिया के पांच सबसे सुंदर शहरों जैसा शहर बनेगा। पूरी खबर पढ़े
10. सगा मौसा ही निकला बड़ा ठग, विधवा से कर डाली ठगी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में एक विधवा महिला ने अपने सगे मौसा के विरूद्ध FIR दर्ज करायी है। FIR में आरोप है कि 6 साल में पैसे दुगना कराने का झांसा देकर जालसाज मौसा ने विधवा महिला को 6 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी ने महिला से एक कंपनी में FD कराने के नाम पर पैसे लिए थे। पूरी खबर पढ़े