
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। शुभ शनिवार, आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर की सीमा पर विकसित हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में इन्वेस्टर्स क्लीनिक (Investor Clinic) के नाम से रियल एस्टेट की कंपनी चलाने वाले बिल्डर हनी कत्याल ने एक और बड़ा घोटाला कर दिया है। हनी कत्याल के विरूद्ध पहले भी धोखाधड़ी व घोटाले के अनेक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-34 में रहने वाली श्रीमती सुबोध बंसल पत्नी स्व. दिलीप कुमार ने एक गंभीर शिकायत नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के समक्ष दर्ज करायी है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के समक्ष दर्ज करायी गयी शिकायत में इन्वेस्टर्स क्लीनिक के मालिक हनी कत्याल के विरूद्ध एक बड़े घोटाले का आरोप लगाया गया है। आरोप यह है कि हनी कत्याल ने साजिश करके साझेदारी में आवंटित हुए मॉल के एक प्रोजेक्ट (commercial plot) पर जबरन कब्जा कर लिया है। पूरी खबर पढ़े
सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से स्वतंत्र मीडिया और अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार पर आरएसएस बीजेपी के खुले हमले के खिलाफ आज अखिल भारतीय किसान सभा और मजदूर संगठन सीटू के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी मनीश कुमार वर्मा के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। पूरी खबर पढ़े
अब आप मेट्रो में सफर करने के दौरान ही अपने घर तक जाने के लिए वाहन बुक कर सकेंगे। इससे आपको मेट्रो ट्रेन से उतरकर गंतव्य जाने के लिए किराये के वाहनों की तलाश में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेंगा। नोएडा मेट्रा रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) अब ओला, उबर तथा बाइक राइड सर्विस कंपनियों की तर्ज पर अपनी मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एंड्रायड ऐप लांच करने जा रहा है। इसके तहत यहां चलने वाले ई-रिक्शा, ऑटो बैटरी चालित वाहन, बस, ओला, उबर, टैक्सी, ई-साइकिल सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर एक ऐप बनाया जाएगा। यह ऐप नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले व्यक्ति की पहुंच में होगा। इस ऐप के जरिए लोग पहले ही अपने एंड्रायड मोबाइल से वाहन बुक कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़े
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में आकर अपने सपनों को पूरा करने की होड़ में भागते लोग जब उन सपनों को टूटते हुए देखते हैं तो उनके पास मौत को गले लगाने के सिवाय कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचता। बीते 24 घंटे के दौरान जनपद में अलग-अलग स्थान पर सात लोगों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इन आत्महत्याओं के पीछे कहीं पारिवारिक कलह, बेरोजगारी तो कहीं अन्य वजह बताई जा रही हैं।
नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 54 स्थित पार्क में लोहे की रेलिंग से बंधे फंदे में एक युवक का शव लटका हुआ है। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान पांडव राय पुत्र फूलन राय निवासी कटिहार बिहार के रूप में हुई। पांडव राय हाल में खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। पूरी खबर पढ़े
भगवान परशुराम महान तपस्वी और भगवान विष्णु के अवतार हैं। परशुराम ने बाल्यकाल से ही भगवान शिव को अपना गुरु बनाया था और 5 वर्ष की आयु में ही तपस्या करने हिमालय पर्वत चले गये थे। हिन्दु धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम आज भी इसी पृथ्वी पर तपस्या में लीन हैं। भगवान परशुराम को पूजने वालों ने अब उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में उनके नाम से भवन के निर्माण के लिए संकल्प लिया है। ब्राहमण समाज का कहना है कि कोई भवन, मंदिर या परशुराम के नाम पर कोई स्थान न होने से लोग उनकी पूजा अर्चना या उनसे संबंधी कार्यक्रम एक स्थान न होने के कारण नहीं कर पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
फेलिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिना ओपन हार्ट सर्जरी के एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) का इलाज करने में अस्पताल के डाक्टरों ने सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से आने वाले समय में हृदय रोग से पीडि़त लोगों के उपचार में काफी मदद मिल पाएगी।
फेलिक्स हॉस्पिटल के कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ सम्राट ने बताया कि हरियाणा के 23 वर्षीय युवक सचिन यादव को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस फूलने की समस्या बनी हुई थी। जांच में पता चला कि मरीज को 10 मिमी का एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) था। जो एक जन्मजात हृदय की स्थिति है। जिसमें एट्रियल सेप्टम में छेद होता है। एएसडी के आकार और रोगी के लक्षणों को देखते हुए, ओपन-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता के बिना छेद को बंद करने के लिए न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया का उपयोग करके मरीज का इलाज करने का निर्णय लिया गया। पूरी खबर पढ़े
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नीदरलैंड (Netherland) को 81 रन से हराया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना था। पाकिस्तान टीम 49 ओवर में 286 रन पूरी टीम आलआउट हो गई। जवाब में डच टीम 41 ओवर में 205 रन बनाकर ही सीमित हो गई। पाकिस्तान के गेंदबाज ने तीन विकेट लिया था।
पाकिस्तान टीम ने पहले वर्ल्ड कप भारत ने जीत लिया था। इससे पहले 1996 और 2011 में टीम ने भारत में 2 वर्ल्ड कप मैच खेले थे, दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ गया था। पूरी खबर पढ़े
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें 17 फर्मों की एनओसी जिलाधिकारी ने निरस्त करते हुए इन फर्मों में से आठ पर 10 लाख का जुर्माना भी लगा दिया।
बैठक में जिला भूगर्भ जल अधिकारी अंकिता रॉय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 17 फर्म ऐसी है, जिनके द्वारा भूगर्भ जल विभाग की शर्तो का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 17 फर्मो की एन0ओ0सी0 निरस्त करने के भूगर्भ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। साथ ही रेजिडेंस सोसाइटी, अपार्टमेंट सरकारी भवनों, कार्यालय आदि में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चरों की स्थिति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भूगर्भ विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूगर्भ जल संरक्षण को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को भी तालाबों के पुनर्भरण एवं जीर्णोद्धार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभावित 13 गांवों के किसानों के लिए खुशखबरी है। अगले 15 दिन में इन गांवों के किसानों को मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा। दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट में लंबित याचिकाओं को वापस कराने का प्रयास तेज कर दिया है, ताकि बीच में लटकीं परियोजनाओं पर फिर से काम शुरू किया जा सके। पांच गांवों अट्टा गुजरान, औरंगपुर, जगनपुर, अफजलपुर व रौनीजा में अतिरिक्त मुआवजे का वितरण 15 दिन में शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के ट्यौढी गाँव में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार को यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के अधिकारिक युवा समूह योंगो की सदस्यता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बड़े पैमाने पर बधाईयाँ मिल रही हैं।
योंगो के सदस्य के रूप में बागपत के अमन, यूएनएफसीसीसी द्वारा आयोजित की जा रही कॉप 28 कांफ्रेंस के चर्चा बिंदुओं, प्राथमिकताओं और नीतियों पर अपनी राय देंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष कॉप 28 की अध्यक्षता यूएई कर रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 197 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे और जलवायु परिवर्तन के लिए प्रभावी नीतियों पर चर्चा करेंगे। पूरी खबर पढ़े
चलते चलते