
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। शुभ शुक्रवार, आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के मक़सद से पुलिस अफ़सरों के तबादले किए गए हैं। नोएडा (गौतमबुधनगर ) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 6 ACP इधर से उधर किए हैं।
गौतमबुद्धनगर की सीपी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस कमिश्नरी में 06 एसीपी के कार्य क्षेत्र बदले हैं। नोएडा कमिश्नरी की मीडिया सेल के मुताबिक़ एडिशनल एसपी पवन गौतम को एसीपी ग्रेटर नोएडा तृतीय से प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। इसी कड़ी में रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। पूरी खबर पढ़े
वर्ष-2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू हो गया है। जनपद गौतमबुद्धनगर में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी तथा बहुमंजिली इमारतों में मतदेय स्थल बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा उनके प्रस्तावों पर चर्चा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट (DM) मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बहुमंजिली इमारतों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अतिक्रमण करके बनाए जा रहे अवैध निर्माण को बाबा के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया है। इस जमीन पर बड़े पैमाने पर भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण करके प्लाटिंग की गई थी, जिन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था। चेतना मंच ने ही सुनपुरा गांव में अधिसूचित जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जे के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करीब 8200 वर्ग मीटर जमीन मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 16.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर गांव के खसरा नंबर 398, 399 व 444 की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। यहां पर एक दर्जन विला का निर्माण चल रहा था। पूरी खबर पढ़े
नोएडा के वातावरण को साफ सुधरा और प्रदूषित रहित बनाने के लिए नोएडा में करीब छह माह पहले शुरू की गई ई साइकिल सेवा से लोगों ने मुंह फेर लिया है। ई साइकिल की यह सुविधा फ्लॉप साबित हो रही है। इस योजना के कामयाब न होने के कारण फिलहाल ई-साइकिल सेवा के दूसरे चरण पर ब्रेक लगा दिया है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले नोएडा आए औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के समक्ष इस प्रॉजेक्ट को लेकर चर्चा हुई थी। ई साइकिल सर्विस के दूसरे चरण की तैयारी में जुटे अफसरों को औद्योगिक विकास विभाग के इस कदम से झटका लगा है। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास ने अथॉरिटी से साफ कहा है जब तक पहले चरण की कमियों को दूर नहीं किया जाएगा तब तक दूसरे चरण पर विचार नहीं किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
सरकारी नौकरी की तलाश में लगे 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश वन विभाग में 700 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़े
देशभर में गुर्जर समाज की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मृगांका सिंह का निर्विरोध चयन किया गया है। वहीं सचिव के तौर पर एडवोकेट योगेन्द्र भाटी को चुना गया है। आम सभा में आपसी सहमति से नये सदस्यों का चयन किया गया है। अध्यक्ष व सचिव ने संस्थान की नई कार्यकारिणी के नामों की भी घोषणा कर दी है।
पूरे देश में गुर्जर समाज की संस्कृति तथा गुर्जर समाज से जुड़ी विशेषताओं के प्रचार-प्रसार तथा समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाने वाली संस्था अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव चर्चा का विषय बने हुए थे। ग्रेटर नोएडा में स्थित संस्थान के चुनाव के लिए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित राजकुमार भाटी को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। उनके साथ ही गुर्जर समाज के दो प्रतिष्ठित नेताओं को सह चुनाव अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया था। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र डाढा व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष भाटी के नाम शामिल थे। पूरी खबर पढ़े
रवा चौथ का पर्व नजदीक आने वाला है। विवाहिताएं इस व्रत की तैयारियों में भी अभी से जुट गया है। इस पर्व पर विवाहिताएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं, लेकिन यूपी के नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के मात्र चार माह बाद ही एक विवाहिता ने अपने पति को बोल दिया,”मैं तुम्हारे नाम का करवाचौथ नहीं मनाऊंगी” बीवी के मुंह से इतना सुनते ही पति के होश फाख्ता हो गए।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 में एक युवक ने बीवी की बेवफाई से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा जान देने के पीछे की जो कहानी सामने आई, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। ग्राम अट्टा पीर निवासी सतवीर ने थाना बीटा 2 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे कपिल और हरीश की शादी 21 नवंबर 2021 को मायचा गांव निवासी कोमल व शीतल के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही कोमल ने कपिल से साफ कह दिया कि वह उसे पसंद नहीं है। शादी से पहले वह किसी और युवक को पसंद करती थी। उसने सामाजिक लोकलाज तथा परिवार के सदस्यों की जबरदस्ती के कारण उससे शादी की है। पूरी खबर पढ़े
शादी के लिए रिश्ता तय होने के बाद लड़की के पिता ने लड़के के टीका, गोद भराई के कार्यक्रम और नौकरी लगवाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। लेकिन लड़के के परिवार की नियत में खोट निकली और उन्होंने बाद में रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी लड़की के साथ लड़के ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। लड़की के पिता ने थाना सूरजपुर में चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़े
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में घटित प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायत मिलने के बावजूद गंभीरता पूर्वक कार्रवाई न करने के कारण उपजिलाधिकारी सहित कई कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। गुरुवार को घटना की गहन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी। शासन की रिपोर्ट में जनपद देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में हुई घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी/अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आयी है। उक्त विवाद के संबंध में स्व.सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री को संदर्भ के रूप में आनलाइन पुलिस विभाग/राजस्व विभाग को भेजी गई थीं जिसका दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्व संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया। पूरी खबर पढ़े
क्रिकेट का महाकुंभ अर्थात विश्व कप 2023 शुरू हो चुका है। विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्तूबर को हुई और इसका समापन 19 नवंबर हो होगा। इस बार के विश्व कप (ODI World Cup) के बड़े दावेदारों की बात करें तो इनमें 5 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) भी प्रबल दावेदारों में शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि इस बार वो छठा खिताब जीत ले।
ऑस्ट्रेलियाई टीम हर बार की तरह इस बार भी खिताब की प्रमुख दावेदारों में शामिल है। इस बार भी कंगारू टीम के दावे को मजबूत माना जा रहा है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया अपना खिताब बचाने में नाकाम रही थी, लेकिन कंगारू टीम इस बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पूरी खबर पढ़े
Rashifal 6 October 2023- आज इन 3 राशियों के लिए दिन हो सकता है थोड़ा कठिन
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।