Noida News : आवंटी से बात करते मिले कर्मचारी तो होगी कार्यवाही: सीईओ
IAS Ritu Maheshwari
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:45 AM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari, Chief Executive Officer of Noida Authority) ने चेतावनी दी है कि यहां आने वाले आवंटी सिर्फ संबंधित ओएसडी अथवा संबंधित सहायक महाप्रबंधक से ही मिल सकते है। इसके अलावा यदि कोई भी कर्मचारी किसी आवंटी से वार्ता करता पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बैठक करते हुए निर्देशित किया कि पीआईएमएस साफ्टवेयर पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का निर्धारित समय में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने आवासीय भूखंड लेखा विभाग , ग्रुप हाउसिंग लेखा और संस्थागत लेखा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदनों पर लगाई गई आपत्तियों पर असंतोष जाहिर किया साथ ही जनवरी 2022 से अब तक लगाई गई सभी आपत्तियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, परिसंपत्ति, औद्योगिक और ग्रुप हाउसिंग तीनों विभाग में भी ऑनलाइन आपत्तियों की संख्या अधिक होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।