विज्ञापन
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फिल्म हीरोइन ट्विशा शर्मा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नोएडा के नागरिक एक-दूसरे से ट्विशा शर्मा के विषय में सवाल पूछ रहे हैं। नोएडा वाों का सवाल यह है कि क्या ट्विशा शर्मा को न्याय मिलेगा?

Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फिल्म हीरोइन ट्विशा शर्मा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नोएडा के नागरिक एक-दूसरे से ट्विशा शर्मा के विषय में सवाल पूछ रहे हैं। नोएडा वाों का सवाल यह है कि क्या ट्विशा शर्मा को न्याय मिलेगा? दूसरा सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या ट्विशा शर्मा की मौत का पूरा सच सामने आएगा? नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लोग लगातार मीडिया में ट्विशा शर्मा के मर्डर केस से जुड़ी हुई खबरों पर चर्चा कर रहे हैं। Noida News
इस बीच फिल्म स्टार ट्विशा शर्मा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा के शव का जल्दी ही दोबारा पोस्टमार्टम होगा। मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दे दिया है। हाईकोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के मुद्दे पर लम्बी बहस हुई। इस बहस के बाद अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बहस के दौरान याचिकाकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराना कितना जरूरी है। Noida News
ट्विशा शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थी। वह पढ़ाई-लिखाई में अच्छी होने के साथ-साथ ग्लैमर और क्रिएटिव फील्ड में भी काफी रुचि रखती थी। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी, हालांकि जानकारी के अनुसार उनके कॉलेज का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाया. ट्विशा ने 2009 से 2012 के बीच मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसी दौरान उन्होंने मिस पुणे ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता, जिसके बाद उन्हें एडवर्टाइजमेंट और फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ कमर्शियल प्रोजेक्ट्स और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था। उनकी चर्चित फिल्म में मुग्गुरू मोनागल्लू का नाम सामने आया है. इसके अलावा वह साल 2018 में जरा संभल के नाम की शॉर्ट फिल्म में भी नजर आई थी। Noida News
ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ट्विशा ने करियर को नया मोड़ दिया। मॉडलिंग और फिल्मों में लगातार सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया। वह दिल्ली में कई सालों तक मार्केटिंग कम्युनिकेशन और डिजिटल एजुकेशन से जुड़े पदों पर काम करती रही। उनके लिंकडीन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने मुंबई की एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी काम किया। बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन में कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर के पद पर जुड़ी रही। बताया जा रहा है कि शादी के समय भी वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। वहीं ट्विशा के परिवार के अनुसार वह अच्छी और मोटी कमाई करती थी और आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर थी। Noida News
आपको बता दें कि पुलिस जांच और परिवार की ओर से दी जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा की मुलाकात साल 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई। समर्थ सिंह भोपाल जिला अदालत में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज है। शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में रहने लगी, ट्विशा शर्मा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा पर दहेज और संपत्ति को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। परिवार ने यह भी दावा किया कि ट्विशा मानसिक तनाव में थी और उन्होंने अपनी मां और दोस्त से कई बार परेशानी की बात कही थी। Noida News
विज्ञापन