खुर्जा में पॉवर प्लांट बनने के बाद 24 घंटे मिलेगी बिजली: डा. महेश शर्मा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
Noida News : गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी के अथक प्रयासों से खुर्जा में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट के पूरा हो जाने पर खुर्जा क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी जिसका फायदा यहां के उद्यमियों, व्यापारियों व ग्रामीणों को होगा।
सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के खुर्जा विधानसभा में आयोजित ‘गाँव चलो अभियान’ एवं ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ के दौरान टीचर्स कालोनी, बाल्मीकि चौक, सर्राफा बाजार, दाताराम चौक, माता घाट बगीची, सिटी स्टेशन, अम्बेडकर चौक, दादू फैक्ट्री, धरपा, पीली कोठी, गोइन्का, पंचवटी जंक्शन रोड खुर्जा पहुंचकर वहां उपस्थित लोगों के साथ भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस मौके पर सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास डबल इंजन की सरकार से ही संभव हो पाया है। खुर्जा में नगर पंचायत बनने के बाद यहां का चहुमुखी विकास हुआ है। जिसमें नाली खंडजा, नलकूप, सी.सी. रोड, पानी की पाईप लाईन एवं फूटपाथ के कार्य कराये गये और इस क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति के लिए एक बहुत बड़ा कार्य टी.एच.डी.सी. द्वारा पावर प्लान्ट है जिसका कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। इसका सबसे बड़ा फायदा खुर्जा क्षेत्र के उद्योग, व्यापारी, ग्रामीण एवं नगरवासियों को होगा और उन्हें बिजली 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि खुर्जा सत्य प्रकाश सिंह, विधायक खुर्जा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक बिजेन्द्र सिंह खटीक, नगर पालिका चेयरमैन भगवान दास सिंघल, हरजीत सिंह टीटू, उद्यम सिंह, अभिषेक गोस्वामी, राहुल सिंह, विजय सोलंकी, सभासद राकेष वाल्मीकि, कुलदीप प्रधान, पिन्टू चैधरी, अजय शर्मा, रिसभ पंडित, प्रेम प्रकाष अरोडा, नवनीत बंसल, सतीश बाल्मिकी, शेखर वर्मा, डा. राजकुमार, शशांक अग्रवाल, विशेष शर्मा, जय प्रकाश अग्रवाल, वीरपाल प्रधान, जीतपाल सिंह, सोनू पंडित, सुमित अग्रवाल, राम सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, राहुल प्रधान, नीरज सैनी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।