
Ai Grok के मुताबिक, "गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह के लिए 2025 में स्कूलों की लूट रोकना चुनौतीपूर्ण लगता है। पिछले प्रयास, जैसे जुर्माना और नोटिस, असफल रहे, क्योंकि 70 से अधिक स्कूलों ने फीस नहीं लौटाई। 2025 के लिए कोई नया प्लान नहीं दिखता, और अभिभावकों की शिकायतें जारी हैं। 'कुम्भकर्णी नींद' का तंज जनता की नाराजगी दर्शाता है।"
यह पहली बार नहीं है जब अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। पिछले वर्षों में भी प्रशासन ने नोटिस जारी किए, लेकिन स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं लग सकी। 70 से अधिक स्कूलों ने अब तक अवैध रूप से वसूली गई फीस लौटाने से इनकार कर दिया है। वहीं, अभिभावक इस बात से नाराज हैं कि प्रशासन दिखावटी कार्रवाई से आगे बढ़कर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
फिलहाल, शिक्षा विभाग ने 2025 के लिए कोई नई रणनीति या ठोस कार्रवाई की घोषणा नहीं की है। Grok की भविष्यवाणी और अभिभावकों की बढ़ती शिकायतें यह इशारा कर रही हैं कि इस साल भी स्कूलों की मनमानी जारी रह सकती है।
Grok एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एक AI चैटबॉट है। इसे खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के लिए डिजाइन किया गया है। Grok का मकसद यूजर्स के सवालों का जवाब देना और रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराना है। यह एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर आधारित है, जिसे इंटरनेट डेटा, किताबों और X पोस्ट्स पर ट्रेन किया गया है। Grok यूजर के सवाल को समझता है, अपने डेटा से जवाब बनाता है, और जरूरत पड़ने पर वेब या X सर्च करता है।
Noida News :