Alert : महिलाएं हो जाएं सावधान , कहीं आप भी ना ठग ली जाएं
भारत
RP Raghuvanshi
28 May 2022 04:50 PM
Noida : नोएडा। यहां की पुलिस कमिश्नरी के साइबर क्राइम सेल ने अनेक महिलाओं की जिदंगी को बर्बाद होने से बचा लिया है। साईबर सेल ने एक विदेशी ठग को पकड़ा है जो अब तक 350 से भी अधिक युवतियों व विधवा महिलाओं को ठग चुका है। वह तीन साल में 30 करोड़ से भी अधिक की ठगी कर चुका है।
साइबर सेल(Cyber Cell) की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि उनकी टीम ने नाईजीरिया के रहने वाले ठग को पकड़ा है। वह अब तक 350 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर 30 करोड़ से भी अधिक रूपए, गहने व दूसरे कीमती सामान ठग चुका है। उसकी पहचान गुरुबा गुलजमे के रूप में हुई है। आरोपी ने संजय सिंह बनकर खुद को इंडो कनेडियन(Indo - Canadian ) बताकर महिला सिपाही को शादी का झांसा दिया था। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जब मामले की जांच की गई तो शुक्रवार को दिल्ली के वसंत कुंज से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 350 महिलाओं से करीब 30 करोड़ रुपये ठगे हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है। आरोपी वैवाहिक साइट पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को इंडो-कनेडियन बताकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर अच्छी तस्वीरें भेजता था और बड़ी कंपनियों में अधिकारी होने की बात कहकर ठगता था। आरोपी वसंत कुंज में किराये के फ्लैट में रह रहा था और समय-समय पर फ्लैट बदल लेता था। यदि इस ठग को न पकड़ा जाता तो न जाने और कितनी महिलाएं इसका शिकार बनकर बर्बाद हो जाती। ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं का सब कुछ लुट जाता है।
किसी भी साईट पर न करें भरोसा: रीतासाईबर सेल की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पकड़ा गया नाईजीरियाई बेहद शातिर है। वह मैट्रीमोनियल साईट पर बेहद आकर्षक प्रोफाइल बनाता था। उसकी प्रोफाइल देखकर लड़कियां व तलाकशुदा महिलाएं इस लालच में फंस जाती थीं कि उससे शादी करके वे कनाडा में मौज करेंगी फिर शुरू होता था उसका लूटने वाला खेल। सुश्री रीता ने सभी तलाकशुदा महिलाओं व युवतियों से अपील की है कि वे किसी भी साईट पर भरोसा न करें। किसी के बहकावे में न आएं। जिससे वे बात कर रही हैं अथवा कोई लेनदेन कर रही हैं। उस व्यक्ति से पहले रूबरू अवश्य हो लें तथा उसकी पूरी बैकग्राउंड जान-समझकर ही कोई व्यवहार बनाएं।फांसी की सजा मिले: पीडि़ताइसी प्रकार की एक ठगी का शिकार हो चुकी पेशे से चिकित्सक एक महिला ने चेतना मंच को अपना दर्द सुनाया। उसने बताया कि मैट्रीमोनियल साईट (Matrimonial Site) (शादी विवाह कराने वाली वैबसाइट) पर प्रोफाइल देखकर झांसे में फंसकर वह अपने 18 लाख रूपए गंवा चुकी है। जब उसे पता चला कि वह ठग ली गयी है तो वह डिप्रैशन (अवसाद) में चली गयी। दरअसल साईट पर उसने बेहद ही आकर्षक प्रोफाइल देखी तो शादी के लिए संपर्क किया। धीरे-धीरे दोस्ती हो गयी। इसी दोस्ती में ठग ने उसके 18 लाख रूपए ठग लिए। उसका पूरा परिवार, कैरियर व सपना सब-कुछ बर्बाद हो गया। उसने कहा कि ऐसे ठग को तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए।