एमिटी यूनिवर्सिटी में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

Noida News : युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ मैराथन का आयोजन किया गया। इस अभियान में हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन के जरिए युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भागीदारी का संदेश दिया। मैराथन को एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालयों के समूह कुलपति डॉ. गुरिंदर सिंह और विश्वविद्यालय के एंटी नारकोटिक्स चेयरपर्सन डॉ. एसके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Noida News
यह भी पढ़ें :नोएडा कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से फिक्की द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान के तहत इस मैराथन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना नशे के सहारे नहीं, बल्कि योग, ध्यान, खेल और सकारात्मक सोच के माध्यम से करना चाहिए। Noida News
इसे भी पढ़ें :जानिए कौन हैं वह महिला IPS अधिकारी जो बनी नोएडा की शान
एमिटी विश्वविद्यालयों के समूह कुलपति डॉ. गुरिंदर सिंह ने कहा कि देश के विकास में नशा मुक्त युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प लेने की अपील की कि वे न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही दूसरों को नशा करने देंगे। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुखी और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। युवाओं को इस दिशा में खुद जागरूक रहने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। Noida News
मैराथन के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। ‘हमारा बस एक ही सपना, नशा मुक्त हो देश अपना’ और ‘नशा छोड़ो, जीवन संवारो’ जैसे नारों के माध्यम से युवाओं ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय की डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. लक्ष्मी आहूजा, डीन (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) डॉ. सुनीता रतन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। Noida News
विज्ञापन