Noida News: नोएडा के ककराला गांव में घर के बाहर खेल रहे एक छह वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर बच्चे के ऊपर से गुजर गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, तभी चालक ट्रैैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। नोएडा की फेस टू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं बच्चे के शव को कब्जे में लेकर नोएडा पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
एक सप्ताह पूर्व बच्चे को कुचला, अब दर्ज हुई एफआईआर
नोएडा के ककराला गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से कुचल दिया था। इसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गृह जनपद चले गए। अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद पीड़ित पिता ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नोएडा पुलिस का कहना है कि पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नोएडा पुलिस का कहना है कि टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोएडा के ककराला में पीड़ित परिवार
पीड़ित चांद परिवार समेत नोएडा के ककराला गांव में किराए पर रहते है। वह मूलरूप से जिला बुलंदशहर की कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। उनका छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद उमर आठ जुलाई की सुबह घर के निकट चौराहे के पास खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पीड़ित ने ट्रैक्टर चलाने वाले आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।