पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास, देखिए इस कुख्यात लुटेरे का दुस्साहस
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:59 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:59 AM
नोएडा पुलिस पर गोली चलाकर उनकी हत्या का प्रयास करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। लुटेरे द्वारा पुलिसकर्मियों पर चलाई गई गोली में वह बाल-बाल बच गए, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई, तो लुटेरा घायल हो गया। ऐसे ही एक लुटेरे को पुलिस ने दबोचा है, जो एनसीआर का कुख्यात लुटेरा है। इस बदमाश पर नोएडा ही नहीं, एनसीआर में करीब 31 मुकद्में दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुका है। Noida News
रुकने का इशारा करते ही पुलिस पर लुटेरे ने चला दी गोली
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम सोमवार देर रात डीएलएफ मॉल के पास संदिग्ध वाहनों चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और बाइक सवारों ने बाइक को तेज दौड़ा दिया। पुलिस टीम बाइक सवारों को पीछा करती रही, तभी पुलिस पर जान से मारने की नियत से लुटेरों ने गोली चला दी। इसमें पुलिस पुलिस का एक बड़ा अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जब पुलिस ने गोली चलाई, तो लुटेरा जख्मी हो गया। घायल बदमाश की पहचान जौनपुर के बादशाहपुर निवासी 44 वर्षीय हरिश्चन्द्र उर्फ हरिया के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली के प्रताप नगर की गली नंबर छह में परिवार के साथ रह रहा है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर घायल बदमाश का साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। Noida News
इस बदमाश के निशाने पर थे ये लोग
घायल बदमाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह महिलाओं और बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा लूट की वारदात करता है। सुबह और शाम को सैर पर निकले लोग बदमाश के निशाने पर होते हैं। वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर खड़ा हो जाता है और देखता है कि कौन सी महिला या व्यक्ति के गले में सोने की चेन है। जैसे ही संबंधित महिला या व्यक्ति सड़क के किनारे आता है बदमाश पीछे से तेजी से जाता है और कुछ ही सेकेंड में वारदात कर भाग जाता है। बदमाश को नोएडा के रास्तों की अच्छी खासी जानकारी है। फैक्टरियों और कंपनियों से काम समाप्त कर लौटने वाले कर्मचारी भी बदमाश के निशाने पर होते हैं।
बाइक पर चलते-चलते बदल देता था नंबर प्लेट
नोएडा में गिरफ्तार बदमाश हरिया बाइक पर चलते-चलते नंबर प्लेट बदल देता था। वह पुलिस को देखते ही फर्जी नंबर प्लेट लगा लेता था। दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी वारदात करते समय वह ऐसा ही करता है। ऐसे में वह पुलिस को अक्सर चकमा देकर फरार हो जाता है। दिल्ली पुलिस भी बदमाश की तलाश कर रही थी। सोमवार को उसने नोएडा के एक थानाक्षेत्र में वारदात की। जब वह दूसरे थानाक्षेत्र में वारदात करने के लिए पहुंचा तभी पुलिस के निशाने पर आ गया। लूट की वारदात करते समय बदमाश महिलाओं और बुजुर्गों को धक्का देकर घायल भी कर देता है।
चोरी का सामान खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई
नोएडा जोन के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिह ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ दिल्ली के सरायरोहिला, राजेंद्र नगर, कश्मीरी गेट, रूप नगर, भजनपुरा , करोल बाग, प्रसाद नगर, कनॉट प्लेस, डीबीजी रोड और तिलक मार्ग थाने में केस दर्ज है। एक दिन में वह तीन से चार वारदात करता है। बदमाश से चोरी की चेन और मोबाइल दिल्ली के कुछ दुकानदार खरीदते हैं। पुलिस को उसने दुकानदारों के नाम बताए हैं। पुलिस जल्द ही चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदारों को भी आरोपी बनाएगी। कई बार बदमाश राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर चोरी का सामान बेच देता है। Noida News