
Noida News: अवैध निर्माण पर एक बार फिर बाबा का बुलडोजर चला है। ककराला गांव के डूब क्षेत्र (हिंडन नदी) में अवैध निर्माण को आज नोएडा प्राधिकरण के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। यहां करीब 7 हजार वर्गमीटर जमीन से अवैध निर्माण को हटाया गया है। इस इस दौरान विरोध होने की आंशका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी और तहसीलदार विनित मिश्रा की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
Noida News[/caption]
डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण लगातार नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद भी निर्माण बदस्तूर जारी है। ककराला के डूब क्षेत्र में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था। समयावधि पूरी होने के बाद आज सुबह करीब 11 बजे अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान खसरा नंबर-704 पर कुछ कच्चे मकान और आठ से 10 दुकानों को हटाया गया है।
इनको ध्वस्त करने से पहले प्राधिकरण ने दुकानें खाली करने के लिए बोल दिया था। जिसके बाद बुलडोजर चलाया गया। बता दे 30 नवंबर को प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया था। यहां करीब 30 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़े गए थे। बताया जा रहा है कि जल्द दोबारा से यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की जाएगी।