Cyber crime : बैंककर्मी बन साइबर ठगों ने महिला को लगाई सवा लाख की चपत
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida : नोएडा। साइबर ठग (Cyber thugs) ने बैंककर्मी (Bank worker) बनकर एक महिला के खाते से 1,25,586 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने महिला को एक ऐप (App) का लिंक (Link) भेजकर इस घटना को अंजाम दिया।
सेक्टर-44 निवासी रमन कुमार झा की पत्नी अंकिता शरण झा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पास संजय कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया था। संजय ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उनके अकाउंट में कुछ दिक्कत है और उन्हें एक बार फिर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संजय कुमार ने अंकिता शरण को झांसा दिया कि उन्हें बैंक आने की जरूरत नहीं है। वह एक लिंक भेज रहा है, उसमें सारी जानकारियां हैं। पीडिता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 1,25,586 रूपये निकलने का मैसेज उनके फोन पर आया। इसके बाद जब उन्होंने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। पीडित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।