विज्ञापन
Noida Best Area for Living: सबसे बड़ा सवाल यह है कि नोएडा में रहने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है? कौन-सा सेक्टर परिवार के लिए सही है, कहां प्रॉपर्टी निवेश अच्छा है और किस इलाके में रोजमर्रा की जिंदगी आसान रहती है?

Top Sectors to Live in Noida: उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर आज सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए बेहतर जिंदगी की नई शुरुआत बन चुका है। दिल्ली से जुड़ा होना, चौड़ी सड़कें, अच्छी मेट्रो कनेक्टिविटी, बड़े-बड़े मॉल, अच्छे स्कूल, अस्पताल और तेजी से बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर इन सब वजहों से लोग नोएडा में बसना पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग, परिवार और निवेशक नोएडा को सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि नोएडा में रहने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है? कौन-सा सेक्टर परिवार के लिए सही है, कहां प्रॉपर्टी निवेश अच्छा है और किस इलाके में रोजमर्रा की जिंदगी आसान रहती है? अगर आपके दिमाग में भी नोएडा जैसे खूबसूरत शहर में बसने से पहले इस तरह के सवाल हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
अगर आप IT सेक्टर या कॉर्पोरेट नौकरी में हैं तो Sector 137 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह इलाका Noida Expressway के पास है जिससे गुरुग्राम, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा तक पहुंचना आसान हो जाता है। यहां मेट्रो स्टेशन भी पास में है इसलिए रोज ऑफिस आने-जाने में परेशानी नहीं होती। नोएडा के सेक्टर 137 में कई अच्छे अपार्टमेंट, गेटेड सोसाइटी और हर जरूरी सुविधा मौजूद है। आसपास स्कूल, मेडिकल स्टोर, किराना और छोटे-बड़े मार्केट भी आसानी से मिल जाते हैं। शांत माहौल और बेहतर सुरक्षा इसे परिवारों के लिए भी अच्छा बनाती है।
अगर आप शोर-शराबे से दूर, खुला और शांत वातावरण चाहते हैं तो Sector 150 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। नोएडा के सेक्टर 150 को नोएडा का सबसे ग्रीन सेक्टर भी कहा जाता है। यहां बड़े पार्क, चौड़ी सड़कें और कम भीड़ इसे खास बनाते हैं। इस इलाके में ज्यादातर नई और प्रीमियम हाउसिंग सोसाइटी हैं। स्पोर्ट्स सुविधाएं, क्लब, जिम और बच्चों के खेलने की जगहें इसे आधुनिक परिवारों के लिए आकर्षक बनाती हैं। हालांकि यहां प्रॉपर्टी की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है लेकिन लाइफस्टाइल भी उसी स्तर की मिलती है।
नोएडा का सेक्टर 62 लंबे समय से नोएडा का एक प्रमुख बिजनेस हब माना जाता है। यहां कई IT कंपनियां, ऑफिस और शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस और घर के बीच ज्यादा दूरी न हो तो यह इलाका अच्छा विकल्प है। यहां PG, फ्लैट, अपार्टमेंट और किराये के कई विकल्प मिल जाते हैं। मेट्रो कनेक्टिविटी भी मजबूत है और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सेक्टर काफी सुविधाजनक माना जाता है।
नोएडा के Sector 75 और 76 उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है जो परिवार के साथ रहना चाहते हैं। यहां अच्छी रिहायशी सोसाइटी, स्कूल, अस्पताल और बाजार सब कुछ पास में है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए ये सेक्टर काफी पसंद किए जाते हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी रहती है और मेट्रो की सुविधा भी पास में उपलब्ध है। मध्यम बजट वाले परिवारों के लिए यह इलाका काफी संतुलित विकल्प बनता है।
नोएडा का Sector 50 काफी समय से लोगों की पसंद बना हुआ है। यह एक विकसित और व्यवस्थित रिहायशी इलाका है। यहां बड़े पार्क, अच्छे स्कूल, अस्पताल और मार्केट पहले से मौजूद हैं। जो लोग नई जगह की बजाय पहले से बसे हुए क्षेत्र में रहना चाहते हैं उनके लिए यह सेक्टर अच्छा माना जाता है। यहां स्वतंत्र मकान और अपार्टमेंट दोनों विकल्प मिलते हैं। परिवारों के लिए यह सुरक्षित और सुविधाजनक इलाका माना जाता है।
नोएडा सेक्टर 78 तेजी के साथ लोकप्रिय हो रहा है। यहां नई हाउसिंग सोसाइटी, अच्छी सड़कें और बेहतर कनेक्टिविटी लोगों को आकर्षित करती है। Aqua Line Metro के पास होने की वजह से सफर आसान हो जाता है। युवा परिवार, नौकरीपेशा लोग और निवेशक इस सेक्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां रहने का अनुभव आधुनिक और सुविधाजनक माना जाता है।
आपको बता दें कि, सिर्फ सेक्टर का नाम देखकर घर नहीं चुनना चाहिए। सबसे पहले यह देखें कि आपके ऑफिस, बच्चों के स्कूल और जरूरी सेवाएं कितनी पास हैं। मेट्रो, अस्पताल, बाजार और सुरक्षा जैसी चीजें रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाती हैं। अगर आप निवेश के लिए प्रॉपर्टी ले रहे हैं तो भविष्य में उस इलाके की ग्रोथ भी जरूर देखें। कई बार थोड़ा दूर का इलाका आने वाले समय में ज्यादा फायदा दे सकता है।
नोएडा में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां शहर की सुविधाएं और बेहतर प्लानिंग दोनों साथ मिलती हैं। दिल्ली के मुकाबले यहां ज्यादा खुलापन, बेहतर सड़कें और कई जगहों पर कम प्रदूषण देखने को मिलता है। इसके अलावा Jewar Airport, Noida International Airport, नए एक्सप्रेसवे और लगातार बढ़ती कॉर्पोरेट कंपनियां इस शहर को और मजबूत बना रही हैं। यही वजह है कि हर साल हजारों लोग नोएडा को अपना नया घर बना रहे हैं।
विज्ञापन