नोएडा की पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, थाना 24 प्रभारी व चौकी प्रभारी सस्पेंड
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:33 AM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-53 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट करने पर युवकों के साथ मारपीट और जानबूझकर थार कार चढ़ाने के मामले में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने घटना को अफसरों से छुपाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर 24 प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला व चौकी प्रभारी गिझौड़ जगमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। थाना सेक्टकर 24 पुलिस ने युवक को टक्कर मारने वाली थार गाड़ी को बरामद कर लिया है वहीं नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने थार गाड़ी का 70 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन नोएडा -एनसीआर मे आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
मारपीट और जानबूझकर थार कार चढ़ाने के मामले एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा युवक सौरव और सुमित नामके युवक के साथ मारपीट कर रहे और जब सौरव इन लोगो से बच कर निकलने की कोशिश कर रहा था तभी जानबूझकर थार कार से टक्कर मार दी जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरव सड़क से उछलकर सीधे नाले में जा गिरा। हादसे मे घायल सौरभ की हालात अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई थार कार को जब्त कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जानलेवा हमला करने की धारा बढ़ाई गयी। पुलिस की पांच टीमे आरोपियों आकाश, गौरव, कुणाल, अमन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा -एनसीआर मे की छापेमारी कर रही है।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-04-at-1.41.52-PM.mp4"][/video]
थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी गिझोड़ सस्पेंड
मामले में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के मध्य झगड़ा व मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। घटना के संबंध में थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारियों से छुपाना तथा घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास न करना और अपने कर्त्तव्यों व दायित्त्वों के प्रति स्वैच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने का प्रचारक है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सेक्टर-24 निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला व चौकी प्रभारी गिझोड़ उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।