Big Breaking News : दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाया, कई हिरासत में
Big Breaking News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:13 AM
Big Breaking News : दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे गौतम बुद्ध नगर के किसानों को आज दोपहर पुलिस ने हटा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचा और यहां पर कई किसानों को हिरासत में ले लिया। किसानों को बस में भरकर दलित प्रेरणा स्थल से हटाया गया है किसान नेता सुखबीर खलीफा को भी नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अपनी मांगों को लेकर जनपद के किसान अभी भी अड़े हुए हैं। लेकिन आज दोपहर अचानक नोएडा पुलिस भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंची और वहां धरना दे रहे किसानों को जबरन हटा दिया। इस दौरान कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। किसान नेता सुखबीर पहलवान को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किसानों को बस में भरकर दलित प्रेरणा स्थल से हटाया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-03-at-1.28.57-PM.mp4"][/video]
किसान कर रहे हैं प्रदर्शन
आपको बता दें कि 7 दिन के अंदर किसानों की वार्ता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से कराने का जिला प्रशासन ने किसानों का आश्वासन दिया था। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ व आगरा के किसान भी इस विरोध प्रदर्शन कर रहे है। किसानों ने दिल्ली जाने का प्रयास किया, लेकन पुलिस ने किसानों को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक दिया। प्रशासन, प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल के अंदर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-03-at-1.28.39-PM.mp4"][/video]
सरकार की सदबुद्धि के लिए किया हवन
आज सुबह किसान नेता सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना व अन्य किसान मौजूद रहे। दोपहर होते ही बड़ी संख्या में किसान दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचने लगे जिसके बाद अचानक 1:00 बजे के करीब बड़ी संख्या में नोएडा पुलिस के जवान व अधिकारी दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचे और यहां से किसानों को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान किसान नेताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसान नेता सुखबीर पहलवान को भी हिरासत में ले लिया है।इस दौरान सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आया है। शांत होकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन हटाया जा रहा है। Big Breaking News