
Big Breaking : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां स्थापित भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) का नया अध्यक्ष रिटायर्ड IAS अधिकारी संजय भूसरेड्डी को बनाया गया है। श्री रेड्डी उ.प्र. के प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी रहे हैं। उ.प्र. में अलग-अलग पदों पर रहते हुए उन्होंने अनेक बड़े फैसले किए हैं।
आपको बता दें कि उ.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) का मुख्यालय लखनऊ में व क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा में है। यूपी सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने रेरा के अध्यक्ष पद पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी को तैनात करने की घोषणा की है। इस आशय का आदेश आवास एवं शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) नितिन रमेश गोकर्ण ने जारी कर दिए हैं। संजय भूसरेड्डी यूपी के भूतपूर्व मुख्य सचिव (chief secretary) रहे राजीव कुमार का स्थान लेंगे। राजीव कुमार हाल ही में रेरा के अध्यक्ष पद से अपना कार्यकाल से सेवानिृत्त हो गए हैं।
वर्ष 1979 में नागपुर के सेंट जॉन्स स्कूल से हाई स्कूल पास कर ऊंचाइयां छूने के सपने पालने वाले संजय आर. भुसरेड्डी ठीक एक दशक बाद देश की टॉप जॉब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर 1989 बैच के आईएएस अफसर बने।
14 जून 1963 को नागपुर (महाराष्ट्र) में जन्मे आईएएस अफसर संजय आर. भुसरेड्डी ने प्रारंभिक शिक्षा नागपुर से की थी। उन्होंने नागपुर से ही एमकॉम करने के साथ-साथ कानून की डिग्री हासिल करने के बाद सिविल सर्विसज का इम्तिहान दिया था। वह इंग्लिश, तेलुगू, हिंदी एवं मराठा भाषा के जानकार हैं।
19 मार्च 2017 को जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार वजूद में आई तो 7 साल से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में काम कर रहे थे। 1989 बैच के आईएएस अफसर संजय आर. भुसरेड्डी को उत्तर प्रदेश में वापस भेजा गया था और उन्हें उत्तर प्रदेश के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण गन्ना एवं चीनी मिल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था। Big Breaking