नोएडा में ED का बड़ा छापा , मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सुरागों की तलाश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:24 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:24 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर 119 स्थित एक नामी बिल्डर के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बृस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे अपार्टमेंट परिसर में पहुँची और तलाशी अभियान शुरू किया।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई लगभग 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में प्रमुख बिल्डर को भी ईडी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी के अधिकारियों ने अपार्टमेंट परिसर को आंशिक रूप से सील कर दिया है और दस्तावेज़ों, डिजिटल डाटा और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। Noida News
200 करोड़ रुपये की हेराफेरी का है मामला
बिल्डर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों और संदिग्ध निवेशकों के माध्यम से प्रोजेक्ट में अवैध रूप से फंड ट्रांसफर किया, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए सफेद धन में बदला गया। ईडी को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए लगभग 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। Noida News
स्थानीय निवासियों में हड़कंप
ईडी की छापेमारी के चलते उन्नति फॉर्च्यून अपार्टमेंट के निवासियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ निवासियों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ पहले भी निर्माण में देरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। ईडी की टीम अपार्टमेंट में मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है। बिल्डर से मनी ट्रेल, बैंक खातों और निवेशकों से संबंधित दस्तावेज़ों पर पूछताछ की जा रही है। Noida News :