
Big News : नोएडा। शनिवार को नोएडा शहर में आए केरल के राज्यपाल की फ्लीट में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। राज्यपाल की फ्लीट में एक काली स्कॉर्पियो ने घुसकर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की होश उड़ा दिये।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस के मुताबिक केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने नोएडा आए थे। तभी उनकी फ्लीट में एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो घुस गई और राज्यपाल की सुरक्षा में लगी पुलिसकर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फ्लीट में घुसी स्कॉर्पियो कार को घेर लिया।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शराब के नशे में थे। राज्यपाल को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा राज्यपाल का सुरक्षा घेरा तोडऩे के आरोप में उपयुक्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गौतम सोलंकी और मोनू कुमार बताए जाते हैं। दोनों नोएडा निवासी हैं। Big News