
Big News / ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जनपद के जिला परिवार न्यायलय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना बादलपुर के थानाध्यक्ष SHO के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। कोर्ट द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किए जाने से नोएडा कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि जिला परिवार न्यायालय में एक दंपत्ति का केस चल रहा है। इस केस में कोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट NBW जारी किए थे। इस बाबत बादलपुर पुलिस को कोर्ट के आदेश तामिल कराने और आरोपी के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई करने की बात भी कही थी।
आरोप है कि इस मामले में बादलपुर थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने थाना प्रभारी बादलपुर को व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट में तलब किया था।
लेकिन थाना प्रभारी बादलपुर ने कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर दिया और कोर्ट में उपस्थित ही नहीं हुए जिसके बाद आज कोर्ट ने थाना प्रभारी बादलपुर के खिलाफ वारंट जारी कर दिए। कोर्ट ने 10 हजार रुपये के बेलेबल वारंट जारी किए हैं।
कोर्ट द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।