नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट लेने वालों के लिए बड़ी खबर, इन फ्लैटों की पहले होगी रजिस्ट्री
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:27 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:27 PM
Noida News : अगर आप भी नोएडा- ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री को लेकर परेशान है। तो आपके लिए राहत भरी खबर है। जानकारी के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब फ्लैट खरीदारों की पहले रजिस्ट्री की जाएगी। वहीं नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 7 हजार लोगों को होली से पहले फ्लैटों का मालिकाना हक मिल जाएगा। इसके साथ ही 9 परियोजनाओं के बिल्डरों ने 25 प्रतिशत धनराशि के 30 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। इसके अलावा कुल 37 बिल्डरों ने 25 प्रतिशत बकाया जमा कराने की सहमति दी है। धन राशि जमा करने के बाद संबंधित प्रोजेक्टों में भी रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी।
प्रस्तावों को मिली कैबिनेट की मंजूरी
जानकारी के अनुासर अमिताभ कांत समिति की ओर से यह प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया था। जिसे कैबिनेट की तरफ से मंजूरी मिलने गई। जिसके बाद शासनादेश की शर्तों का पालन कर सहमति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बकाएदार बिल्डरों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इस शासनादेश में मुख्य रूप से एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के काल को कोविड काल मानते हुए जीरो पीरियड का लाभ दिया जाना है।
37 बिल्डरों ने दी सहमति
इस बारे में जानकारी देते हुए नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम ने बताया कि अमिताभकांत समिति की सिफारिशों को मानते हुए कुल बकाए की 25 प्रतिशत धनराशि जमा करने के लिए अभी तक 37 बिल्डरों ने सहमति दे दी है। वहीं 7 बिल्डरों ने बकाए की धनराशि का 25 प्रतिशत करीब 30 करोड़ रुपया जमा भी करा दिया है। सहमति देने वाले अन्य बिल्डरों को जीरो पीरियड का लाभ देते हुए कुल बकाया के संबंध में जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इन बिल्डरों की ओर से भी अगले 60 दिनों में जब कुल बकाया का 25 प्रतिशत पैसा जमा करा दिया जाएगा, तब उनके प्रोजेक्टों में भी रजिस्ट्री शुरू होगी।
Noida News
20 बिल्डर को नहीं मिली सहमति
नोएड़ा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा क्षेत्र में कुल 57 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका न्यायालय में कोई विवाद नहीं है। इन बिल्डरों पर करीब 8000 करोड़ रुपये प्राधिकरण के बकाया हैं। इन बिल्डरों में से 37 बिल्डर अमिताभ कांत समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर बकाए का 25 प्रतिशत जमा करने पर सहमति दी, लेकिन 20 बिल्डर अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने सहमति नहीं दी है।
1 मार्च से शुरू होगी रजिस्ट्री
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस बिल्डर, एम्स प्रमोदर लिमिटेड, आईआईटीएल निम्बस हाइड पार्क, प्रतीक फैडोरा, एपेक्स एथिना, गुलशन होम्स, डिवाइन मैडोज, कैपिटल इंफ्रा, गोल्डन होम्स के 9 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री होंगी। इस बारे में CEO नोएडा प्राधिकरण डॉ. लोकेश एम ने बताया है कि 37 बिल्डर बकाया जमा करने के लिए सहमति दे चुके हैं और 5 परियोजनाओं में 7000 फ्लैटों की रजिस्ट्री एक मार्च से शुरू की जाएगी।