
Noida News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की रिपोर्ट सामने आने के बाद नोएडा यूनिट ने मास्टरमाइंड आरोपी राजीव नयन मिश्रा को परी चौक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। जो मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक, वह पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है। यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स उसकी तलाश में कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। बता दें की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख नौजवानों ने किस्मत आजमाई थी। लेकिन पेपर के लीक हो जाने के बाद पेपर को रद्द करना पड़ा था। पेपर के कैंसिल होने के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।