नोएडा को मिला विकास का बूस्ट, विधायक पंकज सिंह ने शुरू कराए अहम काम

इन परियोजनाओं के जरिए नोएडा के इस हिस्से में कनेक्टिविटी बेहतर होने, ट्रैफिक दबाव घटने और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पूरा होते ही नोएडा में रोजमर्रा की आवाजाही और ज्यादा सुगम, सुरक्षित और तेज हो जाएगी।

नोएडा विकास परियोजनाओं की शुरुआत
नोएडा विकास परियोजनाओं की शुरुआत
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar23 Feb 2026 03:04 PM
bookmark

Noida News : नोएडा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने रविवार को सलारपुर के पास नाले पर बनने वाले पुल के निर्माण समेत कुल 495.28 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के जरिए नोएडा के इस हिस्से में कनेक्टिविटी बेहतर होने, ट्रैफिक दबाव घटने और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पूरा होते ही नोएडा में रोजमर्रा की आवाजाही और ज्यादा सुगम, सुरक्षित और तेज हो जाएगी।

सलारपुर क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा

नोएडा में सलारपुर के आसपास नाले के चलते लंबे समय से आवागमन एक चुनौती बना हुआ था कभी जाम, कभी फिसलन और बरसात में रास्तों का हाल और भी खराब हो जाता था। अब प्रस्तावित पुल निर्माण से उम्मीद है कि नोएडा के इस इलाके में ट्रैफिक का दबाव घटेगा, कनेक्टिविटी सुधरेगी और लोगों को रोजाना सफर में ज्यादा सुरक्षा व सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल बनते ही सलारपुर से आसपास के सेक्टरों तक पहुंचना पहले के मुकाबले तेज और आसान हो जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल और महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महेश अवाना, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। Noida News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा में ज्ञापन के जरिए केंद्र तक पहुंची चार सूत्रीय मांगें

यह ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया है। समान नागरिक अधिकार मंच का कहना है कि इन मांगों पर अमल से “समान अधिकार व्यवस्था” को मजबूती मिलेगी और देश के विकास को गति मिल सकती है।

नोएडा में सौंपा गया ज्ञापन
नोएडा में सौंपा गया ज्ञापन
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar23 Feb 2026 02:40 PM
bookmark

Noida News : नोएडा में समान नागरिक अधिकार मंच ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया है। समान नागरिक अधिकार मंच का कहना है कि इन मांगों पर अमल से “समान अधिकार व्यवस्था” को मजबूती मिलेगी और देश के विकास को गति मिल सकती है।

UCC से लेकर आरक्षण तक उठी बात

मंच के संयोजक पंडित गिरीश मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून को तुरंत लागू करने, जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण सभी वर्गों के लिए लागू करने और एससी/एसटी तथा यूजीसी कानून समाप्त करने जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि ये मांगें “देशहित” और “सभी वर्गों के हित” से जुड़ी हैं और इन्हें लागू करने से राष्ट्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों से जुटे लोग

ज्ञापन सौंपने के दौरान नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीडीआरडब्ल्यूए के चेयरमैन ठाकुर एन.पी. सिंह, मंच संयोजक गिरीश मिश्रा, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, कोनरवा के चेयरमैन पी.एस. जैन सहित अक्षय द्विवेदी, राजेश झा, अशोक झा, सुनील मिश्रा, आर.एस. राणा और अन्य सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए। Noida News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में कटे 6750 चालान

मीडिया सेल के मुताबिक, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर 2129 मैनुअल चालान काटे। वहीं, शहर में लगे आईएसटीएमएस (ISTMS) कैमरों के जरिए 4621 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar23 Feb 2026 02:02 PM
bookmark

Noida News : नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ रही है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रविवार को नोएडा के अलग-अलग इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 6750 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर 11 वाहनों को सीज भी किया गया।मीडिया सेल के मुताबिक, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर 2129 मैनुअल चालान काटे। वहीं, शहर में लगे आईएसटीएमएस (ISTMS) कैमरों के जरिए 4621 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

हेलमेट-रॉन्ग साइड और स्पीड पर सबसे ज्यादा शिकंजा

ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई हुई और 2281 चालान किए गए। इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले 202 चालकों, रॉन्ग साइड चलने वाले 417 वाहन चालकों और बिना फिटनेस के वाहन चलाने वाले 23 चालकों के खिलाफ भी चालान काटे गए।

नोएडा में आगे भी जारी रहेगी सख्ती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोएडा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और हादसों की आशंका को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हेलमेट/सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट, लेन अनुशासन और सही दिशा में वाहन चलाने जैसे नियमों का पालन करेंNoida News

संबंधित खबरें