स्कूल में बम की धमकी से छात्रों व अभिभावकों में हड़कंप
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:14 AM
Noida News : नोएडा । नोएडा में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नोएडा के सेक्टर-168 शिव नादर स्कूल (Shiv Nadar School) को मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस टीम, डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड पहुंचा तथा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। लेकिन बम व कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
बच्चों को घर वापस भेजा
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल (Shiv Nadar School) को आज सुबह स्कूल खोले जाने के बाद मैनेजमेंट को एक मैसेज मिला। यह मैसेज ई-मेल के जरिए आई थी। जिसमें बम होने की सूचना दी गयी है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने सभी बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया।
डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि शिव नादर स्कूल में स्पैम मेल द्वारा बॉम्ब थ्रेट प्राप्त होने पर तत्काल थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस टीम, बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, बीडीडीएस टीम से सभी जगह चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद है। साइबर टीम द्वारा ई-मेल के संबंध में जांच की जा रही है। बता दें कि बुधवार को भी चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में एक स्कूल के नौवीं के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। Noida News :