ब्राह्मणों के उत्थान को समर्पित है ब्राह्मण महासभा : पीतांबर शर्मा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:49 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:49 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा दादरी स्थित डीसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज दादरी (Dadri) में होली मिलन (Holi Meeting) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित उप्र के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आह्वन किया कि प्रेम व सद्भाव के साथ भाई-चारे के इस पर्व को मनाएं।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitambar Sharma) ने होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत कर उन्हें होली पर्व की बधार्ई दी। इस मौक पर उन्होंने कहा कि हम किसी जाति और धर्म के खिलाफ नहीं है औन न ही किसी राजनैतिक पार्टी के पक्ष व विपक्ष में हैं। महासभा केवल ब्राह्मणों के उत्थान के कार्य में लगी है साथ ही उन पर होने वाले अत्याचारों का भी पुरजोर विरोध करती है। इसके अलावा महासभा द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस मौके पर वित्तविहीन संस्था के पदाधिकारी यतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, टीकाराम शर्मा आदि को आजीवन सदस्यता दिलाई गई।
Noida News
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके गौड, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री देवेंद्र भारद्वाज, नरेश पाल कौशिक, महिला बैंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दिग्विजय दीक्षित, परमानंद शर्मा,सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, डॉ सुभाष त्यागी, नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, सरकारी अस्पताल के अधीक्षक संजीव सारस्वत, डॉक्टर बिंदु चतुर्वेदी, अध्यक्ष नितिन शर्मा, एसके शर्मा, श्रीराम शर्मा, नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, उमेश शर्मा, अनिल शर्मा, विजय शर्मा, रतन वीर शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजू पंडित,केके शर्मा, गायत्री तिवारी, पूजा शर्मा, एडवोकेट निधि शर्मा आदि मौजूद थे। Noida News