
Breaking news : नोएडा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल तथा गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 22 जनवरी 2023 की रात्रि 10:00 बजे से 23 जनवरी 2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25 जनवरी 2023 की रात्रि 10:00 बजे से 26 जनवरी 2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले मालवाहक (भारी,मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से, दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन निम्नाकिंत मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
गौतमबुद्ध नगर मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाले और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया है, जो इस प्रकार है...
1. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2.डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
3.कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida