विज्ञापन

नोएडा में बच्चों की देखभाल के नाम पर चल रहे एक डे-केयर सेंटर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 15 महीने की एक बच्ची को मेड ने इतनी बेरहमी से पीटा कि सुनकर रूह कांप जाए। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को थप्पड़ों से मारा, प्लास्टिक की बेल्ट से पीटा, जमीन पर पटक दिया और जी नहीं भरा तो उसकी जांघ पर दांत से काट लिया। यह मामला सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के भीतर चल रहे BLIPEE डे-केयर सेंटर का है। बच्ची की मां का कहना है कि जब वह शाम को बेटी को घर लेकर लौटीं, तो वह लगातार रो रही थी। कपड़े बदलते समय मां की नजर बच्ची की जांघ पर पड़ी, जहां गोल निशान साफ दिख रहे थे। डॉक्टर से जांच में पुष्टि हुई कि ये ‘बाइट मार्क’ यानी दांत से काटे जाने के निशान हैं। Noida Samachar
बच्ची की मां ने तुरंत डे-केयर का रुख किया और CCTV फुटेज देखने की मांग की। शुरुआत में सेंटर की प्रमुख ने शिकायत को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन दबाव पड़ने पर जब फुटेज देखी गई, तो उसमें मेड को बच्ची को बार-बार थप्पड़ मारते, बेल्ट से पीटते और जमीन पर पटकते हुए साफ देखा गया। Noida Samachar
मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-142 पुलिस ने आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया है। डे-केयर की संचालिका चारू (पत्नी ऋषि अरोरा) के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। शिकायत में आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि धमकी भी दी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी सेंटर से रिपोर्ट तलब की है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा गुस्सा है और डे-केयर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। Noida Samachar
विज्ञापन