विज्ञापन
Noida News : जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो, नमो भारत के साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-34, 91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों और हाइवे से जोडऩे का काम भी शुरू हो चुका है।

Noida News: जेवर एयरपोर्ट को जल्दी ही एक और बड़ी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। जेवर एयरपोर्ट केा मिलने वाली यह कनेक्टिविटी बुलेट ट्रेन के रूप में होगी। दरअसल दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन जेवर एयरपोर्ट के पास से होकर गुजरेगी। दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली बुलेट ट्रेन के लिए जेवर एयरपोर्ट पर एक स्टेशन बनाया जाएगा। इस बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन नोएडा के सेक्टर-125 से सेक्टर-148 के बीच भी बनाया जाएगा।
बुलेट ट्रेन से जुडऩे वाला देश का इकलौता एयरपोर्ट बनेगा जेवर एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट पहले से ही अनेक विशेषताएं हासिल कर चुका है। अब जेवर एयरपोर्ट बुलेट ट्रेन से जुडऩे वाला भारत का इकलौता एयरपोर्ट बन जाएगा। इससे पहले जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो, नमो भारत के साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-34, 91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों और हाइवे से जोडऩे का काम भी शुरू हो चुका है। जेवर एयरपोर्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के CEO राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना की DPR पर काम हो रहा है। इस मुद्दे पर नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम के साथ बैठक हुई है। टीम ने ट्रैक के पास आ रही जल-सीवर समेत अन्य पाइपलाइन की रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाले बुलेट ट्रेन परियोजना से दिल्ली के सराय काले खां से जेवर एयरपोर्ट का 70 किलोमीटर का सफर मात्र 21 मिनट में पूरा हो सकेगा। रेलवे ट्रैक नोएडा और ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर से बीचोंबीच यानी सडक़ के दोनों लेन के बीच के हिस्से (सेंटर वर्स) पर एलिवेटेड बनेगा। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए जेवर एयरपोर्ट के GTC तक जाएगा। बुलेट ट्रेन चलने पर दुनियाभर से जेवर एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।Noida News
चार घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से वाराणसी
दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के द्वारा दिल्ली से वाराणसी तक का सफर मात्र चार घंटे में पूरा हो जाएगा। यह ट्रेन 4 घंटे में 458 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस बुलेट ट्रेन को चलाने के काम की जिम्मेदारी नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन को सौंपी गई है। इस पूरी योजना का DPR बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। इस बुलेट ट्रेन के लिए नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, आगरा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज तथा भदोही में स्टेशन प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इस बुलेट ट्रेन को जिस ट्रैक पर चलाया जाएगा उस ट्रैक को जापान की शिंकानेस नामक तकनीक से बनाने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली यह दूसरी बुलेट ट्रेन होगी। Noida News
विज्ञापन