विज्ञापन
नोएडा शहर में स्थापित एपीजे स्कूल (Apeejay School) की छात्रा कलश जैन ने नया इतिहास रच दिया है। कलश जैन ने सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉपर छात्रा बनने का गौरव हासिल किया है।

Noida News : नोएडा शहर में स्थापित एपीजे स्कूल (Apeejay School) की छात्रा कलश जैन ने नया इतिहास रच दिया है। कलश जैन ने सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉपर छात्रा बनने का गौरव हासिल किया है। कलश जैन की इस उपलब्धि के लिए नोएडा शहर के नागरिक कलश जैन तथा उसके परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Noida News
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाकर झंडे गाडने वाली कलश जैन एक बड़े सम्मानित परिवार से आती हैं। कलश जैन के दादाजी स्व. राजेन्द्र जैन नोएडा के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा बड़े उद्योगपति थे। कलश जैन के पिता विशाल जैन भी नोएडा में सामाजिक कार्यकर्ता तथा उद्योगपति हैं। कलश जैन की माताजी रिंकल जैन होम मेकर हैं। नोएडा के सेक्टर-16ए में स्थित एपीजे स्कूल में पढऩे वाली कलश जैन ने 12वीं की परीक्षा में सभी विषयों में बेहतरीन नंबर हासिल किए हैं। नोएडा के एपीजे स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक तथा अभिभावक कलश जैन के प्रयासों की खूब सराहना कर रहे हैं। Noida News
कलश जैन ने सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। कलश जैन को अर्थशास्त्र (Economics) में 100 में 94, गणित (Mathematic) में 100 में से 95, बिजनेस स्टडीज (business Studies) में 100 में से 98 तथा एकाउटेंसी (Accountancy) में 100 में से 99 अंक हासिल करके नोएडा शहर के छात्रों के बीच एक नया इतिहास बना दिया है। इस रिजल्ट की जानकारी मिलने के बादा से नोएडा के तमाम नागरिक कलश जैन की खूब तारीफ कर रहे हैं। Noida News

इस दौरान नोएडा के अनेक छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों के समाचार सामने आ रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-121 स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं तथा एक छात्र ने सीबीएसई... बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के नतीजों में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 12वीं के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिस कारण नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 100 % रहा है। नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा रियांशी शर्मा ने सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 92 % अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उनके स्कूल की छात्रा रशमिता राउत ने 91.20% तथा छात्रा सागर सिंह बिष्ट ने 90.20% अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की तरफ से तीनों टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। Noida News
विज्ञापन