विज्ञापन
Noida-Greater Noida Crime : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ वारदातें करके फरार हो जा रहे हैं। चेतना मंच अब हरअपराध की सच्ची और ताज़ा खबर आपको निर्भीकता से पहुंचाएगा।

Noida-Greater Noida Crime : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ वारदातें करके फरार हो जा रहे हैं। चेतना मंच अब हरअपराध की सच्ची और ताज़ा खबर आपको निर्भीकता से पहुंचाएगा।
ट्रांसफार्मर से लाखों के कलपुर्जे चोरी
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के सेक्टर-17 फेस दो में लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों ने कीमती कलपुर्जे चोरी कर लिए। सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वेव सिटी गाजियाबाद निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह पीआरओ सिक्योरिटी सर्विस में गार्ड की नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी सेक्टर 17 फेस 2 में लगी हुई थी। 17 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति बाधित कर उसमें से कीमती कलपुर्जे निकाल लिए। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जब ट्रांसफार्मर की जांच की गई तो इस चोरी का पता चला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
घर से किशोरी लापता
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए चली गई। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले राकेश दास (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह हाल में अपने परिवार के साथ निठारी गांव में किराए पर रह रहा है। 29 अप्रैल को उसकी 15 वर्षीय बेटी शाम के 4 बजे घर से बिना बताए चली गई। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। बेटी की तलाश के दौरान पता चला कि वह निठारी में रहने वाले एक अज्ञात युवक के साथ गई है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी तथा आरोपी की तलाश कर रही है। Noida-Greater Noida Crime
कार से दो लैपटॉप चोरी
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 में चोरों ने एक कार से दो लैपटॉप चोरी कर लिए। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरठ के यूरोपियन एंक्लेव निवासी अविनाश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की शाम को वह किसी कार्य से सेक्टर-104 आए थे। उन्होंने अपनी कार सडक़ किनारे खड़ी कर दी और परिचित से मिलने के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी गाड़ी में रखें दो लैपटॉप गायब थे। उन्होंने अपने लैपटॉप की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
द्वारकाधीश गया था परिवार चोरों ने घर किया साफ
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर गांव से एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। सदरपुर गांव में रहने वाला एक परिवार द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गुजरात गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर में रखें 10 लाख 25 हजार रुपए चोरी कर लिए।
ग्राम सदरपुर निवासी भीम सिंह शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुजरात में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। 29 अप्रैल को उनके भतीजे रमेश चंद्र शर्मा ने फोन कर उन्हें बताया कि घर के दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। रमेश चंद शर्मा ने इस घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी। भीम सिंह शर्मा के मुताबिक चोरों ने उनकी अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे 10 लाख 25 हजार रुपए चोरी कर लिए है। पुलिस का कहना है कि कार से दो लैपटॉप चोरी की शिकायत और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।Noida-Greater Noida Crime
विज्ञापन
विज्ञापन