नोएडा के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:10 PM
नोएडा के बहलोलपुर की चोटपुर कॉलोनी स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के मासूम बच्चे झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। नोएडा के सरकारी स्कूल के वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की सफाई कर रहे हैं, जबकि यह काम स्कूल प्रशासन या सफाईकर्मी का होना चाहिए। Noida Samachar
स्थानीय लोगों में नाराजगी
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों से झाड़ू लगवाना कहां तक उचित है? बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाता है न कि श्रमिकों की तरह काम करवाने के लिए। मामले का दूसरा पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठाया गया। ऐसे में प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/a51EcRmVDPlgox3U.mp4"][/video]
बच्चों से कराई जाती है साफ-सफाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहीं है कई बार बच्चों से साफ-सफाई करवाई जाती है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बड़ा सवाल यही है कि बच्चों से झाड़ू लगवाने वाले ऐसे स्कूलों पर क्या कार्रवाई होगी और क्या प्रशासन इस तरह की लापरवाही को लेकर अब जागेगा? Noida Samachar