Breaking: नोएडा पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 09:19 PM
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (30 अगस्त) नोएडा पहुंचे,जहां उन्होंने एक प्रमुख ड्रोन कंपनी का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, DM मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रही। Noida News
महेश शर्मा और पंकज सिंह भी रहें मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेस टू में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के तकनीकी और व्यावसायिक पहलुओं पर चर्चा की और इसे राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने ड्रोन तकनीकी के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी प्रयासों का भी जिक्र किया और इसे भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण करार दिया। इस उद्घाटन समारोह में अन्य प्रमुख अधिकारियों और प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही जो इस नए पहल को लेकर उत्साहित हैं। खबर पर अपडेट जारी है...