Congress नेत्री सलोनी सोलंकी ने किया जनसंपर्क अभियान
भारत
चेतना मंच
07 Dec 2021 04:16 PM
नोएडा (चेतना मंच)।कांग्रेस (Congress) की नेत्री तथा नोएडा विधानसभा की दावेदारी प्रत्याशी सलोनी सोलंकी ने सेक्टर-8, 9, 10 में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिया और डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की जन प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया।
उन्होंने लोगों से कहा कि प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस पार्टी नोएडा विधानसभा से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे काम किया जा रहा है। मुख्य रूप से रुबी, वेबी, सुनीता, मोनिका, विनीता,कोमल व कमरूद्दीन व तमाम साथी मौजूद रहे।