Noida: मैराथन दौड़ की तैयारी में जुट जाएं कांग्रेसी: मोनिन्दर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:23 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:23 AM
नोएडा । नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय बिशनपुरा सेक्टर 58 नोएडा पर जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस की एक संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव प्रभारी मेरठ मण्डल मोनिंदर सूद वाल्मीकि मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश से नोएडा में होने वाली प्रियंका गांधी की मेराथन दौड़ का आयोजन करने के लिए तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मोनींदर सूद वाल्मीकि ने कहा की हम सब कांग्रेसियों को इस मैराथन दौड़ को सफल बनाना होगा।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा की प्रियंका गांधी ने जो महिलाओ को मज़बूत बनाने के लिए संकल्प लिया है ये उसी का हिस्सा है।
इस बैठक में मुख्य रूप से मेरठ मंडल प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटी चोटीवाला, फिरे सिंह नागर, भगवती शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी, जितेन्द्र चौधरी, शाहिद चौहान, आनंद शर्मा ज़ेवर, डॉ. महेन्द्र नागर, पवन शर्मा, राम भरोसे शर्मा, सतपाल भाटी, धर्म सिंह वाल्मीकि, गीता शर्मा, एसकेएस राणा, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, हरेंद्र शर्मा, सोनू खारी, उर्मिला चौधरी, रामवती गौतम, रूबी चौहान, रिज़वान चौधरी, अमित यादव, नवीन यादव, सतपाल यादव, तनवीर अहमद, मो.इमरान सोबैर, अजित विश्वास, चाँद मोहमद, हसीम खान आदि सैकडों की सांख्य में कांग्रेसी समिल थे।