नोएडा में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सीपीआई(एम) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता सदर सराय, सेक्टर-99 और शनि बाजार में लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
 workers conducted a public outreach campaign in Noida.webp?v=1792991655610)
नोएडा में सदर सराय सेक्टर-99 और शनि बाजार में चला अभियान, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी रैली
Noida News : इंडिया गठबंधन की आगामी रैली की तैयारियों के सिलसिले में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) की गौतम बुद्ध नगर जिला कमेटी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारियों के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर सराय, सेक्टर-99 नोएडा और शनि बाजार में देर रात तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान फंड कलेक्शन के साथ-साथ लोगों के बीच पर्चे भी वितरित किए गए। Noida News
यह भी पढ़ें : नोएडा की मिनी चौपाटी में लगी भीषण आग में एक युवक की मौत
जनसंपर्क अभियान में सीपीआई(एम) गौतम बुद्ध नगर के जिला सचिव कॉमरेड रामसागर, जिला कमेटी सदस्य गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ, रेखा चौहान और अरुण कुमार पटेल सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने लोगों को रैली के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने इन मांगों को लेकर आयोजित रैली में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। Noida News
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
सीपीआई(एम) की गौतम बुद्ध नगर जिला कमेटी की ओर से रैली की तैयारियों के लिए जनसंपर्क गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय बाजारों और अन्य क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि 1 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाली रैली के लिए समर्थन जुटाया जा सके। Noida News
विज्ञापन