नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अपराध बेलगाम, एक साथ पढ़े क्राइम की खबरें
Noida Crime Samachar
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:48 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:48 AM
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस की चौकसी, रात्रि गश्त और लगातार की जा रही कार्रवाइयों के बावजूद अपराध पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा। चोरी, लूट, ठगी और मारपीट जैसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। हर सुबह अखबारों में अपराध की एक नई कहानी सामने आती है जो शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इन्हीं चिंताजनक हालातों को देखते हुए चेतना मंच आपके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हालिया आपराधिक घटनाओं की एक समग्र रिपोर्ट लेकर आया है। Noida Samachar
एक्स गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट
शहदरा गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया युवती के मुंहबोले भाई ने आरोपी युवक, उसके चाचा सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कराया है।छतरपुर दिल्ली में रहने वाले आकाश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुंहबोली बहन साक्षी (काल्पनिक नाम) को सेक्टर-141 के शहदरा गांव में रहने वाले अजीत सिंह ने फोन कर नोएडा बुलाया था। वह और साक्षी जब नोएडा पहुंचे तो वहां पर अजीत उसका चाचा रामचंद्र और दो अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है प्रारंभिक जांच को पता चला है कि अजीत व युवती की पूर्व में दोस्ती थी। कुछ समय पूर्व दोनों की दोस्ती टूट गई थी। इस मामले में रामचंद्र को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवक के जेब में मिले 9 एमएम के कारतूस
नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 9 एमएम के तीन कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर-137 मेट्रो कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर सकपका कर मुडक़र वापस जाने लगा। संदेह के आधार पर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक की पेंट से 9 एम एम के 3 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरीश उपाध्याय पुत्र जसवंत उपाध्याय निवासी ग्राम अजनौथी जनपद मथुरा बताया।कारतूस के संबंध में युवक ने बताया कि उसे यह कारतूस उसके दोस्त कृष्णवीर चौधरी उर्फ कृष्णा पुत्र पप्पू पहलवान ने तीन दिन पहले मथुरा जंक्शन पर दिए थे। वह और कृष्ण वीर चौधरी आपस में दोस्त है और एक साथ ही कोल्हापुर में रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हरीश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दोस्त कृष्णवीर चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस कृष्णवीर चौधरी की तलाश कर रही है।
गैंगस्टर में वांछित बदमाश दबोचा
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ने कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ मिलकर बिग बॉस्केट स्टोर के चौकीदार को डरा धमका कर मोबाइल फोन नगदी में अन्य कीमती सामान लूटने की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे देवराज उर्फ लुक्का को पुलिस ने यादव चौक से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि देवराज उफऱ् लुक्का ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 में स्थित बिग बास्केट स्टोर में लूट की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को लूट के समान व हथियारों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से आईफोन मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-62 स्थित निरुपम वाटिका में रहने वाले गुलशन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 जुलाई की रात्रि को वह अपनी सोसायटी के पास सडक़ पर टहल रहा था। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो वह उसे धक्का देकर बाइक से मार्केट की तरफ फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली तारा अपने परिवार के साथ सेक्टर-62 में रह रही थी। 25 जुलाई की दोपहर को तारा अपनी बेटी सुनैना के साथ घर वापस आ रही थी। सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे वह रोड क्रॉस कर रही थी इस दौरान तेज गति में आ रही क्रेन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तारा सड़क पर गिर गई और क्रेन का पिछला पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया सुनैना ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस कर्मियों ने तारा को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भिजवाया यहां से उसे दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया एम्स में तारा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका के भाई दूधनाथ ने क्रेन चालक के खिलाफ थाना सेक्टर 63 में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना दनकौर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने पलवल से डासना की तरफ जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के भतीजे दशरथ ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रॉयल पार्क पूर्वांचल सोसाइटी से किशनपाल 15 जून को ड्यूटी खत्म कर साइकिल से अपने घर आ रहे थे। किशनपाल को एलजी गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किशनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राजगीर ने इस घटना की सूचना एलजी गोल चक्कर पर उपस्थित ट्रैफिक पुलिस कर्मी को दी मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने किशनपाल को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया तीन दिन बाद 18 जून को कृष्णपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक के बेटे प्रवीण कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida Samachar