नोएडा में शातिर चोरों ने मारा बड़ा हाथ, मौके से हुए फरार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:30 PM
Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा शहर से हर दिन चोरी की घटना सामने आती जा रही है। शातिर चोर चोरी करने के लिए दिन-ब-दिन, नए-नए हत्थकंडे अपनाकर लोगों के घर से कीमती सामान चुराकर रफू चक्कर हो जा रहे हैं। शातिर चोर बड़ा हाथ मारने के फिराक में कुछ इस कदर घूम रहे हैं कि मौका मिलते ही वो चोरी की घटना को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। हाल ही में नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में बाइक सवार बदमाश एक युवक के गले से साढे पांच तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने लूट की इस घटना को करीब 23 दिन बाद दर्ज किया है।
चोरों ने लूटी साढे पांच तोले चेन
पीड़ित की पहचान मोरना गांव के निवासी अशोक कुमार पुत्र बेगराज सिंह के रूप में की गई है। दर्ज रिपोर्ट ने पीड़ित ने बताया कि वह 7 जून के रात्रि को अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह कार से बाहर निकले तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने के चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गए।
पुलिस ने क्या कहा? Noida News
पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी है। अशोक कुमार के मुताबिक लूटी गई चेन का वजन करीब साढ़े पांच तोले है। वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जांच पड़ताल की जा रही है।