डा. महेश शर्मा की अध्यक्षता में 1 सितंबर को होगी 'दिशाÓ की बैठक
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा (चेतना मंच)। सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति 'दिशाÓ की बैठक 1 सितम्बर 2021 को प्रात: 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम्य विकास एवं शहरी विकास के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा/ अनुश्रवण के लिए जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति 'दिशाÓ की बैठक 1 सितंबर 2021 को प्रात: 11 बजे डॉ. महेश शर्मा संसद, सदस्य लोकसभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। उन्होंने विभागीय/नोडल अधिकारियों का आह्वान करते हुए। यह भी बताया कि उक्त एजेंडा में वर्णित कार्यक्रम बिंदुओं के अनुसार विभागों के अधिकारियों के द्वारा बैठक बुकलेट के लिए अपने-अपने विभाग के कार्यक्रमों की सूचनाएं MS WORD में ईमेल drda-gbn@nic.in पर या A4 साइज पेपर पर एवं सॉफ्ट कॉपी में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय विकास भवन गौतम बुद्ध नगर को दिनांक 28 अगस्त 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारीगण 1 सितंबर 2021 को बैठक में समस्त अद्यावधिक सूचनाओं के साथ स्वयं भाग लें और बैठक में सदस्यों के सम्मुख सही एवं अद्यावधिक प्रगति प्रस्तुत करें। किसी भी दशा में अपने प्रतिनिधि को प्रतिभाग न करायें।अपरिहार्य परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरी अथवा अध्यक्ष से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे।