Noida News: पानी को लेकर विवाद : मां बेटी ने कर दी युवती की जमकर पिटाई
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:05 AM
Noida News (चेतना मंच) पानी भरने के दौरान हुई झड़प में मारपीट की घटना सामने आई है। नयाबांस गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मां बेटी ने एक युवती की पिटाई कर उसे घायल कर दिया।इस घटना के बाद आक्रोश में आकार पीड़िता की मां ने दोनों के खिलाफ थाना फेस 1 में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News
सेक्टर 15 नयाबांस की गली नंबर 1 में प्रकाश के मकान में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि उसकी बेटी रेशमा कुमारी नल पर पानी भर रही थी। इस दौरान सहेली पत्नी जानू गोस्वामी व उसकी लड़की काजल नल पर पहुंची और पहले पानी भरने को लेकर वाद-विवाद करने लगी।
Noida News
रेशमा ने जब इस पर आपत्ति जताई तो मां बेटी ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट किया ।पिटाई इतनी जमकर की गई कि युवती बुरी तरह से घायल हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मां बेटी के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने यह यकीन दिलाया है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। फिलहाल युवती और बच्ची दोनों ठीक हैं.
Read More – Noida News : गर्लफ्रेंड से नोंक-झोंक के बाद युवक ने होटल में कर दिया बड़ा कांड