गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भ्रष्टाचार और सरकारी रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी के मामले में सख्त कार्रवाई की है। सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल नीरज लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Noida News : गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भ्रष्टाचार और सरकारी रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी के मामले में सख्त कार्रवाई की है। सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल नीरज लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि महिला लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बाजरपुर में अपने पति के नाम पर 450 वर्ग मीटर जमीन की घरोनी तैयार कर उसे सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर दिया। Noida News
बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर यह मामला सामने आया है, उसकी बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। सरकारी दस्तावेजों में नियमों के विपरीत दर्ज की गई इस घरोनी की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने महिला लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। Noida News
विज्ञापन