
एनबीटीसीएल ने हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर फैसले पर रोक लगाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्य कांत तथा न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की डबल बेंच ने एनबीटीसीएल की अपील को खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय को बरकरार रखा। इस फैसले के बाद एनपी सिंह था फोनरवा के पूर्व पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।